Pune News | पुणे में कोरोना प्रतिबंध पर अमृता फडणवीस का फूटा गुस्सा, कहा…(Video)

पुणे : (Pune News) कोरोना संक्रमण (coronavirus) में गिरावट आने की पृष्ठभूमि पर राज्य के कुछ जिलों में प्रतिबंध में ढील देने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है। साथ ही मनपा को अपने-अपने इलाके की स्थिति के आधार पर निर्णय लेने को कहा गया है। तब से, मुंबई (mumbai) मनपा ने शहर में अधिकांश प्रतिबंध हटा दिए हैं। हालांकि पुणे (pune news) के मामले में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इस पर विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amrita Fadnavis) ने नाराजगी जताई है।

 

अमृता फडणवीस ने आज पुणे में एक हथकरघा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उस वक्त पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने पुणे में कोरोना पाबंदियों पर नाराजगी जताई। पुणे में कोरोना संक्रमण रेट घटकर चार फीसदी पर आ गया है। इसलिए यहां सब कुछ सुचारू रूप से चलाने की जरूरत है। मुझे नहीं पता कि शहर में अभी भी प्रतिबंध क्यों हैं, ऐसा आश्चर्य उन्होंने जताया। ‘मुंबई के लिए एक न्याय और पुणे के लिए अलग, यह अनुचित है। कोरोना के मरीज अब कम हो गए हैं। लोग मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर रहे हैं। पाबंदियों के कारण कम समय में ज्यादा भीड़ हो रही है। इससे संक्रमण बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। समय बढ़ाने से भीड़ बंट जाएगी। सरकार को छोटे व्यवसायों पर भी विचार करना चाहिए। इतने दिनों से उनका रोजगार बंद है। इसलिए, अब पुणे के लोगों को दबाव बनाने के लिए धरना प्रदर्शन करना चाहिए, ‘ ऐसा फडणवीस ने कहा।

पुणे मनपा में भाजपा की सत्ता है। हालांकि, पालक मंत्री होने के नाते अजित पवार हर शुक्रवार को स्थिति की समीक्षा करते हैं। उसके बाद कुछ अहम फैसले लिए जाते हैं। पुणे शहर में अभी कोरोना संक्रमण घट रहा है। हालांकि, पुरंदर तालुका के एक गांव में जीका वायरस के मरीज मिलने से चिंता बढ़ गई है।