Pune News : पिंपरी-चिंचवड में इंग्लिश अख़बार के व्यवस्थापक पर फायरिंग करने वाला आरोपी औरंगाबाद में गिरफ्तार

पुणे : ऑनलाइन टीम – पिंपरी-चिंचविड इलाके में 9 जनवरी को इंग्लिश अख़बार के व्यवस्थापक पर फायरिंग की घटना घटी थी। यह घटना सांगवी पुलिस क्षेत्र में रात में घटी थी। अब इस आरोपी को औरंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को महावीर चौक इलाके में शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया।

सुनील भगवान हिवळे (28 नि. श्रीकृष्ण नगर हडको) आरोपी का नाम है। शनिवार (दि.9) को रात 11 बजे के आसपास आनंदनगर जुनी सांगवी में आनंद ललित कुमार सोलंकी (30 नि. स्पायसर कॉलेज रोड, जुनी सांगवी) पर फायरिंग की गयी थी। इस हमले में सोलंकी को कान में गोली लगी थी। वह घायल हो गए थे। जिसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था।

इस मामले में आनंद सोलंकी ने सांगवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घायल आनंद आरोपी सुनील को जानता है। आरोपी ने पुराने विवाद के कारण सोलंकी पर गोली चलाया था। इस बीच शुक्रवार की रात क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को पता चला कि आरोपी सुनील शहर में घूम रहा है। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी को महावीर चौक इलाके में देखा गया।

बाद में पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला की आरोपी के खिलाफ पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय में सांगवी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सांगवी पुलिस को सूचित कर दिया है।