Pune News : जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

पुणे : ऑनलाइन टीम – जानलेवा हमला कर फरार आरोपी को सहकारनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कारवाई जर्मन बेकरी के पास की गयी। आरोपी के खिलाफ सहकारनगर पुलिस थाने में 2019 को अपराध दर्ज किया गया है। तब से आरोपी पुलिस के हाथ से फरार था। आरोपी का नाम प्रणव प्रकाश शिंदे (23, कमिन्स कॉलेज रोड, कर्वेनगर) है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रणव पर 2019 में हत्या के प्रयास का आरोप है। पेट्रोलिंग टीम के पुलिस कर्मचारी बापु खुटवाड व महेश मंडलिक को प्रणव शिंदे के जर्मन बेकरी के आने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रणव के पिता एक पूर्व पत्रकार हैं और वह अपनी पत्नी से अलग रहते हैं। आरोपी एक दिन उनसे मिलने आये थे। प्रवीण के जाने के बाद पड़ोसियों ने उसके पिता के बारे में बुरा तर्क दिया था।

प्रणब इस बात से नाराज थे। गुस्से में आकर उसने पड़ोसी पर हमला कर दिया और घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी और अब आख़िरकार वह पुलिस हत्थो चढ़ ही गया।

यह कारवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोविंद गंभीरे, पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कदम के मार्गदर्शन जांच टीम के पुलिस उपनिरीक्षक सुधीर घाडगे, पुलिस हवालदार बापू खुटवाड, विजय मोरे, पुलिस नाईक सतिश चव्हाण, प्रकाश मरगजे, मनोज नर्मळे, भुजंग इंगळे, संदीप ननवरे, पुलिस शिपाई महेश मंडलिक, सचिन फुंदे, प्रदीप बेडिस्कर की  टीम ने की।