Pune News : ओतूर में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 3 घायल

ओतूर: ऑनलाइन टीम – एक दोपहिया वाहन मिट्ठी ले जा रहे दो डंपर के बीच के रेस का शिकार हो गए। एक डंपर ने पीछे से दोपहिया को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि दो लड़के समेत उनके पिता घायल हो गए। यह घटना नगर-कल्याण महामार्ग पर मढ गांव क्षेत्र पारगाव फाटा में घटी। घायलों को आळेफाटा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फ़िलहाल डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कविता अशोक जगताप (28 नि. करंजाळे, ता. जुन्नर), प्राजक्‍त भरत माळी (17 खुबी, ) मृतक के नाम है। अशोक गणेश जगताप, श्रेया (2), आर्यन जगताप (4 नि. करंजाळे, ता. जुन्नर) घायलों के नाम है। डंपर चालक का नाम विजय अण्णा विटकर है। इस मामले की शिकायत अशोक जगताप ने दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, डंपर (एमएच 17 एजी 4478) नगरक से कल्याण की ओर जा रहा था। इसे विटकर तेजी से चला रहे थे। इसी दौरान एक और डंपर सड़क पर आ गयी। इस दौरान दोनों में रेस शुरू हो गयी। इस बीच अशोक जगताप अपने दो बच्चों कविता, प्राजक्‍ता के साथ ऐसे कुल पांच लोग दोपहिया (एमएच 14 एफबी 3958) से कल्याण की ओर जा रहे थे। पारगाव फाटा में डंपर चालक विटकर ने दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कविता और प्राजक्‍ता की मौत हो गयी। जबकि दो बच्चों के साथ अशोक घायल हो गए। मामले की जांच ओतूर पुलिस कर रहे है।