Pune News : पुणे के बिबवेवाडी इलाके में एक गोदाम में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

पुणे : ऑनलाइन टीम  – पुणे में एक आग लगने की खबर सामने आई है। दरअसल पुणे शहर के बिबवेवाडी इलाके में एक गोदाम में आग लग गयी है। पुरे परिसर में धुआँ-धुआँ हो गया है। आग लगते ही हर तरफ भगदड़ मच गयी है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1367072584949358595

जानकारी के मुताबिक, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है। बताया जा रहा है कि आग पर अब काबू पा लिया गया है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक मिल नहीं पायी है। अच्छी बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।