Pune News | पुणे रेल मंडल पर बिना टिकट यात्रा करते पाए गए लोगों से 1 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

पुणे : Pune News | पुणे रेल मंडल पर नवंबर महीने में टिकट जांच के दौरान  30 हज़ार 976 लोगों को  बिना टिकट यात्रा करते पाया गया और उनसे  01 करोड़ 40 लाख 25 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया I इसी के साथ 14  लोगों को अनियमित रूप से यात्रा करने पर 5 हज़ार 790 रुपए जुर्माना लगाया गया (Pune News) जबकि बिना बुक किए गए सामान को ले जाते हुए 104 लोगों  से  18 हज़ार रुपए  जुर्माना  राशि वसूल की गई है । इस वर्ष अप्रैल से नवंबर के आठ महिने की अवधि में बिना टिकट, अनियमित यात्रा करते हुए पाए जाने पर 1 लाख 07 हज़ार यात्रियों से जुर्माने के रूप में 04 करोड़ 49 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया I

उक्त कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रकाश उपाध्याय एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक  श्याम कुलकर्णी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक एस. वी.एन. सुभाष के नेतृत्व में टिकट जांच निरीक्षकों तथा रेल सुरक्षा बल के सहयोग से की गई।

रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार की टिकट जांच नियमित तौर पर चलाई जा रही है । यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें I वर्तमान में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है अतः वे कन्फर्म टिकट लेकर ही यात्रा पर निकलें। अन्यथा उन्हें  रेल अधिनियम के तहत जुर्माना देना होगा तथा न भरने की स्थिति में जेल की सजा भी हो सकती है।

 

Pune Crime | खरीदारी करने आए लोगों ने बंदूक की नोक पर डाला डाका; वारदात CCTV में कैद (वीडियो)

Pune Crime | स्वास्थ्य विभाग पेपर लीक मामले में नौसेना का नाविक गिरफ्तार

Pune Crime | पुणे में ‘इस’ वजह से हुई समीर पर फायरिंग! दिनदहाड़े मर्डर करनेवाले का पर्दाफाश, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार