Pune News | मास्क न पहनने पर 680 ट्रेन यात्रियों को देना पड़ा जुर्माना                                       

पुणे (Pune news) : ऑनलाइन टीम – (Pune News) कोविड-19 महामारी (covid-19 pandemic) के  संक्रमण की रोकथाम हेतु फेस मास्क नहीं पहनने  वाले  680 रेल यात्रियों (train traveller) को  जुर्माना  लगाया गया है।  पुणे रेल मंडल (Pune Railway Division) ने जून महीने में बिना फेस मास्क वाले लोगों  से जुर्माने के रूप में  एक लाख 52 हजार रुपए की राशि वसूल की है। बिना मास्क वाले ऐसे यात्रियों को रसीद के साथ मुफ्त में मास्क भी दिए जा रहे हैं। रेलवे की इस पहल से यात्रियों में जागरूकता आएगी और वे महामारी की गंभीरता को भी समझेंगे।

कोरोना महामारी (corona pandemic) के चलते वर्तमान स्थिति से निपटने के उपायों के तहत पुणे रेल मंडल  (Pune Railway Division) यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे स्टेशन परिसर में तथा रेल यात्रा (train journey) के दौरान फेस मास्क (Mask) अवश्य पहने। स्टेशन तथा ट्रेनों में इधर उधर नहीं थूके और गंदगी नहीं करें ।

साफ सफाई रखने में रेल प्रशासन (Railway Administration) को सहयोग करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है

कि सभी रेल गाड़ियों, उपनगरीय ट्रेनों सहित रेलवे परिसर (railway premises) में COVID-19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करें।

 

 

 

Pune Crime Branch Police | आरटीआई कार्यकर्ता रवींद्र बर्हाटे की पत्नी के बाद बेटा भी गिरफ्तार; क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

 

Pune Crime News | … नहीं तो गोली मार देंगे! 2 करोड़ फिरौती, ठगी मामले में उद्यमी नानासाहेब गायकवाड, गणेश गायकवाड और दीपक गवारे के खिलाफ FIR दर्ज