Pune News : कात्रज राजीव गांधी प्राणी उद्यान में 4 हिरणों का ‘शिकार’

पुणे : ऑनलाइन टीम –  कात्रज राजीव गांधी प्राणी उद्यान में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। जहां 4 हिरणों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चार आवारा कुत्तों ने रात में चिड़ियाघर में प्रवेश कर हिरणों के झुंड में हमला कर दिया। इस हमले में कुल 4 हिरण की मौत हो गयी। मृतकों में 2 नर और 2 मादा शामिल है। हमले में एक अन्य हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया।

चिड़ियाघर के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को हमले की जानकारी मिलते तक कुत्तों द्वारा हिरण का शिकार किया जा चूका था। बाद में कुत्तों को बाहर निकाला गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, संग्रहालय में कुल 34 हिरण हैं। ज़ू में चार आवारा चार कुत्ता घुस गया था। ज़ू के अधिकारियों के अनुसार, पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) राजीव गांधी प्राणि उद्यान के अंदर ड्रेनेज लाइन बिछा रहा है। काम बहुत पहले से शुरू है लेकिन, COVID-19 महामारी की वजह से काम बंद हो गया था। इसी रास्ते से कुत्तें अंदर आये।

उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण चिड़ियाघर भी पिछले कुछ महीनों से बंद है। इसलिए प्रशासन बड़े पैमाने पर इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। अब ठेकेदार, संग्रहालय प्रशासन या सुरक्षा गार्ड? कौन है इसके जिम्मेदार ?