Pune News : कात्रज नयी टनल के पास 30 वर्षीय युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप

पुणे : ऑनलाइन टीम – कात्रज नयी टनल के पास एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाला था। युवक की किसी ने हत्या कर उसके लाश को टनल के पास फेक दिया था। जानकारी मिलते ही भारती विद्यापीठ पुलिस के अपराध शाखा की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतक का नाम अजित सिंह ( 30) है। इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकरी के मुताबिक, कात्रज टनल के पास पुलिस को एक लाश बरामद हुई है। इसकी जानकरी सबसे पहले नियंत्रण कक्ष को मिली थी। यह जानकरी बाद में भारती विद्यापीठ पुलिस को मिली। जिसके बाद अपराध शाखा की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल में मृतक के पॉकेट से आधार कार्ड मिला। कार्ड में युवक का नाम अजित सिंह है। किसने और क्यों खून किया इसकी जांच में पुलिस जुट गयी है।