Pune News | पुणे में 12,500 किसानों पर ओलावृष्टि की आफत ; मदद मिलेगी?

 

पुणे, 5 अगस्त : (Pune News ) जिले में हाल ही में हुई अतिवृष्टि (Rain hailstorm) और बाढ़ (flood) की स्थिति की वजह से कृषि फसलों (agricultural crops) का भारी नुकसान हुआ है. सड़क-पुल के साथ घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।  करीब 65 करोड़  रुपए का नुकसान हुआ है।  इस मामले में जिला प्रशासन की तरफ से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा  गया है.(Pune News ) राज्य सरकार ने ओलावृष्टि से प्रभावितों के लिए हाल ही में जारी किये गए मदद पैकेज से जिले में नुकसान भरपाई की रकम मिलने की उम्मीद थी।  जिले के मावल, मुलशी, भोर और वेल्हा तालुका में ओलावृष्टि का ज्यादा असर हुआ है।

भोर तालुका के आंबेवड़े के मोहन अमृता घोरपड़े को बिजली का झटका लगने से उसकी मौत हो गई।  इस मृतक के वारिस गोपीनाथ मुंडे को दुर्घटना बीमा योजना से अनुदान दिया जाएगा। भोर तालुका के बालवडी में अंकुश सोमाजी उतरेकर और मावल तालुका के शिरधे में बबन पांडुरंग कोकाटे नमक युवक की बाढ़ के पानी में बह जाने से मौत हो गई।  इन मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए की  आर्थिक मदद मंजूर की गई  है।

कृषि फसलों का नुकसान

ओलावृष्टि की वजह से 3 हज़ार 183 हेक्टर कृषि  क्षेत्र प्रभावित हुआ है।  इस वजह से दस हज़ार किसानों को 2 करोड़ 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।  कृषि जमीन के 717 हेक्टर क्षेत्र का नुकसान हुआ है।  इसका असर ढाई हज़ार किसानों पर हुआ है।  2 करोड़ 29 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

सड़कों-पुलों  का सबसे अधिक नुकसान

ओलावृष्टि की वजह से सात राज्यमार्ग और 16 प्रमुख जिला मार्ग बंद हो गए थे. मुख्य मार्ग में 7 पुलों पर पानी भर गया था। ओलावृष्टि की वजह से 54 करोड़ का नुकसान हुआ था।  कृषि फसलों के साथ महावितरण और स्कूल की बिल्डिगों का भी नुकसान होने की जानकारी जिला प्रशासन दवारा दी गई है। 

जिले के 484 घरों को नुकसान पहुंचा है।  98 परिवारों के 402 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।  कृषि सहित 65 करोड़ की  सार्वजनिक प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ है। यह जानकारी रेजिडेंट  उपजिलाधिकारी डॉ. जयश्री कटारे ने  दी.

बाढ़ में हुए नुकसान

कुल प्रभावित गांव – 420 (10 गांव पूरी तरह से )

मृत – 3

पशुओं की मृत्यु -85