Pune News : 11 साल के विश्वजीत की हत्या का पर्दाफाश, 13 साल का लड़का गिरफ्तार

पुणे : ऑनलाइन टीम – पुणे के कोथरुड इलाके में 11 साल के विश्वजीत की हत्या का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में 13 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, लुका-छिपी खेलने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद के बाद ही विश्वजीत की हत्या हुई। मृतक का नाम विश्वजीत विनोद वंजारी (11) है। इस मामले में 13 साल के एक लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की शिकायत मृतक विश्वजीत की मां ने कोथरुड पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, विश्वजीत केळेवाडी इलाके में रहता था। उसकी मां घर में काम करती है। जबकि पिता एक मजदुर है। आरोपी लड़का भी वहीं पड़ोस में ही रहता है। दोनों हर दिन एक साथ खेलते थे। वह लोग लुका-छिपी  का खेल खेलते थे। लेकिन विश्वजीत 29 जानवरी को अचानक लापाता हो गया। इस मामले में विश्वजीत की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था।

पुलिस द्वारा खोजबीन करते समय रविवार दोपहर को विश्वजीत का मृतदेह केळेवाडी परिसर में मिला। बॉडी के सर पर चोट के निशान थे। इससे पता चला की विश्वजीत की हत्या की गयी है। पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने विश्वजीत के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी लड़के ने खून करने की बात काबुली।

आरोपी ने बताया कि खेलते समय उनके बीच कुछ बहस होने के बाद उसने विश्वजीत की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच चल रही है।