Pune News : शादी का झांसा देकर 10वीं की छात्रा के साथ बलात्कार, प्रेग्नेंट होने पर सामने आया सच

पिंपरी : ऑनलाइन टीम – शादी का झांसा देकर 10वीं की छात्रा के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित लड़की की प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई। इस मामले में तळेगाव दाभाडे पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आकाश अशोक कदम (19, नि. घोरवडे स्टेशन, तळेगाव दाभाडे) है।

इसकी शिकायत पीड़ित की मां ने तळेगाव दाभाडे पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित की 2019 में 10वीं में पढ़ाई के दौरान आरोपी आकाश कदम से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा देकर 28 नवंबर 2020 को अपना घर ले गया और वहां दो दिन तक लड़की के साथ आरोपी ने बलात्कार किया। जिसके बाद लड़की प्रेग्नेंट हो गयी। पीड़ित के 11 सप्ताह 6 दिन बाद प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई।