Pune NCP | ‘जूते मारो’ आंदोलन कर पुणे राष्ट्रवादी ने बंडातात्या कराडकर के बयान का किया विरोध

पुणे: Pune NCP |  बंडातात्या कराडकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार व संसदरत्न सांसद सुप्रिया सुले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बंडातात्या कराडकर के इस बयान का विरोध करने के लिए पुणे के संत ज्ञानेश्वर पादुका चौक पर पुणे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप के नेतृत्व  में ‘जूते मारो’ आंदोलन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Pune NCP) के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बंडातात्या कराडकर के पुतले को जूते मारकर विरोध किया।

 

 

इस मौके पर बोलते हुए प्रशांत जगताप ने कहा कि महाराष्ट्र को दुनिया में ‘संतों की भूमि’ के रूप में पहचाना जाता है। वारकरी संप्रदाय की वैभवशाली परंपरा हमारे महाराष्ट्र को मिली है। पूरी दुनिया को सद्भावना, मानवता का संदेश देनेवाले वारकरी सम्प्रदाय में बंडातात्या कराडकर जैसे खराब प्रवृत्ती के लोगों ने घुसपैठ किया है। वारकरी संप्रदाय की प्रतिमा को मलिन करने का यह सुनियोजित साजिश हो सकती है। इस बात को समय रहते पहचान कर साइड कर देने की अपील प्रशांत जगताप ने की।

 

इस आंदोलन में पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से बंड्यातात्या कराडकर के खिलाफ शिवाजीनगर पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस प्रशासन इस शिकायत की दखल लेकर सख्त कार्रवाई करे, ऐसी मांग पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से की गई है। इस आंदोलन के समय शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप, अंकुश काकडे, राजलक्ष्मी भोसले, प्रदीप देशमुख, मृणालिनी वाणी, अशोक खांदवे, एंड. रुपाली पाटिल, महेश हाँडे, कोशोर कांबले, गणेश नलावडे, अजिंक्य पालकर, मनोज पाचपुते आदि सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Nitish Kumar | पुणे में मृत बिहार के मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुआवजे की घोषणा की

Dr. Sumit Saha | कैंसर को लेकर समाज में जागरूकता समय की जरूरत- डॉ. सुमित शहा