Pune Navale Bridge Accident | पुणे के नवले पुल के पास दूसरे दिन दुर्घटना; बोरवेल ट्रक के टक्कर से टू व्हीलर सवार विजय कुलकर्णी की मौके पर मौत

पुणे : Pune Navale Bridge Accident | पुणे-सातारा महामार्ग (Pune-Satara Highway) पर हुए हादसे में हॉटस्पॉट बने नवले पुल के पास लगातार दूसरे दिन एक्सीडेंट (Pune Navale Bridge Accident) हुआ। तेज रफ्तार बोरवेल ट्रक ने टूव्हीलर को धक्का मारा, जिसमें टू व्हीलर सवार की मौत हो गई।

विजय रंगनाथ कुलकर्णी (उम्र 70, नि. औरा सोसायटी, वडगांव बुद्रुक) मृत टू व्हीलर सवार का नाम है। यह घटना नवले पुल के पास अण्णा वडेवाले होटल के सामने मंगलवार सुबह 7 बजे के आसपास हुई।

इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विजय कुलकर्णी पूजा का सामान लेकर टू व्हीलर से नवले पुल से कात्रज की दिशा में जा रहे थे। उसी समत बोरवेल ट्रक ने टूव्हीलर को धक्का मारा। इसमें मौके पर ही टूव्हीलर सवार की मौत हो गई है। सिंहगड रोड पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।

टू व्हीलर से कात्रज की ओर से नवले पुल की दिशा में आने के दौरान ट्रक द्वारा दिए गए टक्कर में सोमवार शाम एक महिला की मृत्यु हुई थी। पूजा निलेश कांबले (उम्र 30, नि वडगांव बुद्रुक) मृत महिला का नाम है। बीमार पूजा कांबले को विनोद कदम अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी नवले पुल (Pune Navale Bridge Accident) के पास होटल डेक्कन पवेलियन के सामने ट्रक से टू व्हीलर को पीछे से टक्कर मारा। इसमें टू व्हीलर से पूजा नीचे गिर गई। ट्रक के चक्के के नीचे उसका सिर आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Corona New Cases In India | कोरोना केस में 6.4% की गिरावट! पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1 लाख 68 हजार नए केस

Pune News | पिंपरी चिंचवड़ में जलापूर्ति के लिए 2050 तक का नियोजन: विधायक महेश लांडगे