Pune Navale Bridge Accident | पुणे के नवले ब्रिज पर लगातार तीसरे दिन हादसा! ट्रक ने गाड़ी को दिया धक्का, दो महिला घायल (वीडियो)

पुणे (Pune News) : मुंबई-बेंगलुरु हाईवे  (Mumbai-Bengaluru Highway) पर नर्हे के पास नवले पुल इलाके में दुर्घटना (Pune Navale Bridge Accident) का सिलसिला जारी है। लगातार तीसरे दिन हादसा हुआ है। एक ट्रक चालक का नियंत्रण छूट गया अय्र सामने से जा रहे वाहन को जोरदार टक्कर मार दिया। इस विचित्र दुर्घटना में 8 वाहनों का नुकसान हुआ है। नवले ब्रिज परिसर में आज हुए हादसे में दो महिलाएं घायल हो गई हैं। यह हादसा (Pune Navale Bridge Accident ) शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास हुआ है।

 

नवले ब्रिज परिसर में लगातार तीसरे दिन एक्सीडेंट (Accident) हुआ है। गुरुवार को हुए हादसे में दो महिला की मौत (Death) हो गई थी। वहीं 5 लोग घायल हो गये थे। शुक्रवार रात को हुए हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी। वहीं  13 लोग घायल हो गए थे। शुक्रवार को हुए हादसे में टैंकर ने 17 सीटर ट्रैवलर को जोरदार धक्का मारा था। जिससे ट्रैवलर (Traveler) सर्विस रोड पर जा गिरी। इसमें सेल्फी गार्डन (Selfie Garden) में बैठे कुछ लोग घायल हो गए।

 

 

शनिवार को सेल्फी प्वाइंट (Selfie Point.) के पास फिर से हादसा हुआ। शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। इस हादसे में 8 वाहनों का नुकसान हुआ है। इस जगह पर बार-बार हादसे होने से लोगों में डर का वातारण है। इस बीच इस संदर्भ में सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने (Sinhagad Road Police Station) से संपर्क किया गया, पुलिस ने कहा कि नवले ब्रिज (Navale Bridge) पर हादसा हुआ है।

 

ढलान से नीचे आने के दौरान कई ड्राइवर वाहन को न्यूट्रल मोड पर रखते हैं। ढलान पर वाहन की गति बढ़ जाती है। इसलिए चालक क नियंत्रण छूट जाता है। ब्रेक लगता नहीं है और इस तरह के हादसे हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस (Police) ने कहा कि इस वजह से नवले ब्रिज पर हादसे (Accident) बढ़े हैं।

 

Pune Crime | पुणे के सिंहगढ़ रोड पर चौथी मंजिल से कूद कर 26 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, मची खलबली