Pune Municipal Corporation | मनपा की प्रॉपर्टी 35 हज़ार करोड़

पुणे (Pune News) : सड़क, ओपन प्लॉट , गार्डन जैसे विभिन्न 77 रूप में पुणे मनपा (Pune Municipal Corporation) के पास 35 हज़ार करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी (Property) है। यह पूर्ण मूल्यांकन से स्पष्ट हुआ है। इसके अनुसार मनपा (Pune Municipal Corporation) का बैलेंस शीट (Balance Sheet) 46 हज़ार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। मनपा दवारा इस तरह की पहली बार प्रॉपर्टी का मूल्यांकन करने के बाद मनपा के क्रेडिट और विकल्प से फंड खड़ी करने की क्षमता में भारी बढ़ोतरी हुई है।

 

लोकल बॉडीज की तरफ से हर वर्ष के जमा खर्च का बैलेंस शीट घोषित किया जाता है। पुणे मनपा (Pune Municipal Corporation) ने अपनी प्रॉपर्टी का पिछले कई वर्षों से सुनियोजित और अचूक मूल्यांकन (Evaluation) नहीं किया था। मनपा आयुक्त विक्रम कुमार (Municipal Commissioner Vikram Kumar) ने प्रॉपर्टी मैनेजमेंट विभाग (Property Management Department) को मनपा की प्रॉपर्टीज (Municipal property) का मूल्यांकन करने का आदेश दिया था। इसके अनुसार शहर के विभिन्न 77 प्रकार के कुछ हज़ार प्रॉपर्टी का मूल्यांकन किया गया। इन सभी प्रॉपटी की कीमत 35 हज़ार करोड़ रुपए के पास पहुंच रही है। इसलिए मनपा की बैलेंस शीट 14 हज़ार करोड़ से सीधे 46 हज़ार करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। मनपा के बैलेंस शीट का वजन बढ़ने से बाजार में मनपा की क्रेडिट (Credit) भी बढ़ गई है। इसकी वजह से मेट्रो सिटी (Metro City) की गतिविधियों में भी तेज़ी आने की तस्वीर नज़र आ रही है।

 

राज्य (Maharashtra) में मुंबई (Mumbai) के बाद पुणे (Pune) दूसरे नंबर की मनपा है। मनपा ने 2016-17 में मेसर्स इंडिया रेटिंग एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड (M/s India Rating & Research Private Limited) से क्रेडिट रेटिंग (Credit Rating) कराने का निर्णय लिया था। उस वर्ष से आज तक मनपा की क्रेडिट रेटिंग ए, प्लस/स्टेबल रही है। इस क्रेडिट रेटिंग के कारण मनपा को क्रेडिट बॉन्ड (Credit Bond) खरीदने के लिए बाजार में सम्मानजनक स्थान मिला है। राज्य सरकार (State Government) ने भी मनपा से 2 हज़ार 264 करोड़ रुपए का क्रेडिट बॉन्ड खरीदी को मंजूरी दी है।

 

मनपा ने देश की पहली लोकल बॉडी के तौर पर 200 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। मनपा के बैलेंस शीट में अधिक रकम झलकने से आगामी समय में पुणे मनपा का बाजार में क्रेडिट अधिक मजबूत हुआ है। यह प्रतिक्रिया उच्चपदस्थ अधिकारियों ने व्यक्त की है।

 

ऐसी है कीमत (सभी आंकड़े करोड़ों में)

 

अमेनिटी स्पेस : 2653
गार्डन : 1757
खेल का मैदान : 1201
सड़क (संख्या 1723 ) : 1784
ओपन प्लॉट : 677
हॉस्पिटल : 1160
जकात नाका : 533
वाटर पार्क : 1333
चक्र प्रक्रिया : 1374

 

मनपा का आर्थिक प्रबंधन सिंगल एंट्री से शुरू हुआ था । यह यात्रा डबल एंट्री से बैलेंस शीट तक हुई है । अब मनपा की प्रॉपर्टी का पुनर्मूल्यांकन करने पर मनपा की वास्तविक भारी आर्थिक स्थिति सामने आई है। आने वाले समय में इससे मनपा को बड़ा फायदा होगा।

 

– उल्का कलसकर, मुख्य लेखा अधिकारी (Ulka Kalaskar, Chief Accounts Officer)

 

मनपा की प्रॉपर्टी की कितनी होगी, इस पर विचार करने के बाद प्रॉपर्टी प्रबंधन विभाग ने इसे निश्चित करने का निर्णय लिया। इसके लिए मनपा के अधिकार वाले कई हज़ार प्रॉपर्टी का मूल्य निश्चित किया गया है। यह कीमत 35 हज़ार करोड़ रुपए है.

 

– राजेंद्र मुठे, प्रॉपर्टी प्रबंधन विभाग (Rajendra Muthe, Property Management Department)

 

यह है फायदा

 

* फंड उपलब्ध कराने वाली संस्थाएं मनपा को व्यावसायिक दृष्टि से देखेगी
* मनपा में विकास कार्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा
* पुणे शहर में निवेश करने वाली विदेशी कंपनियों का विश्वास अधिक बढ़ेगा

 

 

Pune | अजीत दादा को मुख्यमंत्री पद पर बैठे देखना है – डॉ. अमोल कोल्हे