Pune-Mumbai Sinhagad Express Train | ….. आख़िरकार यात्रियों की मांग को मिली कामयाबी ; पुणे-मुंबई सिंहगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी 

पुणे (Pune News) : पिछले कई दिनों से की जा रही यात्रियों की मांग अब पूरी हुई है।  रेलवे प्रशासन (Railway Administration) पुणे-मुंबई (Pune-Mumbai Sinhagad Express Train) के बीच 18 अक्टूबर से सिंहगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन (Pune-Mumbai Sinhagad Express Train) शुरू करने जा रही है।
यह ट्रेन (Train) पुणे स्टेशन (Pune Station) से सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर खुलेगी।  मुंबई में 9 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी। मुंबई (Mumbai) से शाम 5 बजकर 50 मिनट पर खुलेगी और पुणे (Pune) में रात 9 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी।  यह ट्रेन शिवाजीनगर, खड़की, पिंपरी, चिंचवड़, लोनावला, कर्जत, कल्याण, ठाणे, दादर व सीएसएमटी स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्रियों को जल्द ही इस ट्रेन (Train) में रिज़र्वेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।  रेलवे प्रशासन (Railway Administration) से  देहूरोड व तलेगांव आदि स्टेशनों पर भी  ट्रेन की स्टॉपेज देने की मांग रेलवे  प्रवासी ग्रुप की अध्यक्षा हर्षा शाह (Harsha Shah) ने की है।

 

 

—————————————————————————————————————————————–