Pune | राज साहेब, ”भाजपा के साथ गठबंधन करे, फायदा होगा”; पुणे मनसे नेताओं का दबाव बढ़ा!

पुणे (Pune News) :  Pune | राज्य में होने वाले आगामी मनपा चुनाव (Municipal Elections) के मद्देनज़र महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के बीच गठबंधन को लेकर राजनीतिक गलियारे में कई तरह की चर्चाएँ हो रही है। इन दोनों दलों के गठबंधन को लेकर कई तरह के तर्क-वितर्क किये जा रहे है। कई सुझाव भी दिए जा रहे है। अब पुणे (Pune) के कुछ मनसे नेता दवारा भाजपा के साथ गठबंधन करने की मांग राज ठाकरे (Raj Thackeray) से किये जाने की चर्चा हो रही है। इस चर्चा में यह भी दावा किया जा रहा है कि गठबंधन (Alliance) से चुनाव में मनसे (MNS) को अच्छा फायदा होगा।

 

मनसे प्रमुख राज ठाकरे (MNS Chief Raj Thackeray) ने हाल ही में पुणे का दौरा किया था। आगामी मनपा चुनाव (Upcoming Municipal Elections) के लिए पुणे की प्रभाग रचना में बदलाव होने की संभावना है। इस दृष्टि से मनसे दवारा इस पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है। ऐसी चर्चा है कि मनसे नेताओं का एक गुट आगामी चुनाव के लिए भाजपा (BJP) के साथ गठबंधन को इच्छुक है। ऐसे में इस पर राज ठाकरे का क्या रुख रहता है, यह देखना होगा। इस पर मनसे के प्रदेश उपाध्यक्ष ऐड. गणेश सातपुते (Adv. Ganesh Satpute) ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया में इसकी चर्चा हो रही है। लेकिन इस तरह की चर्चा का कोई अर्थ नहीं है। भाजपा के साथ गठबंधन होगा या नहीं इस पर अंतिम निर्णय पार्टी प्रमुख राज ठाकरे लेंगे।

 

मनपा चुनाव मनसे अपने दम पर लड़ेगी ?

 

आगामी मनपा चुनाव मनसे अपने दम पर लड़ेगी क्या ? यह सवाल राज ठाकरे से पूछा गया था। इस पर राज ठाकरे ने कहा था कि पुणे मनपा (Pune Municipal Corporation) के आगामी चुनाव में अन्य किसी राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन करना है या नहीं, यह निर्णय स्थिति देखकर लेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि भाजपा से पुणे में मनसे को गठबंधन करना है तो क्या-क्या संभावना हो सकती है, इसकी समीक्षा की जा रही है।

 

राज ठाकरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली !

 

ऐसी चर्चा है कि मनसे कार्यकर्ताओं को सत्ता में हिस्सेदारी देनी है तो पुणे (Pune) में मनसे का भाजपा के साथ गठबंधन (MNS-BJP Alliance) करना आवश्यक है। इससे मनसे की संख्या बढ़ेगी और भाजपा को भी मनसे से फायदा होगा। पुणे के मनसे नेताओं ने राज ठाकरे के सामने यह बात रखी है कि इससे दोनों दलों के सत्ता में आने की अधिक संभावना रहेगी लेकिन इसे लेकर राज ठाकरे ने फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

 

पुणे मनपा में फ़िलहाल भाजपा के 99 नगरसेवक है। मनसे के केवल दो नगरसेवक चुनकर आये है। 2012 में मनसे के 29 नगरसेवक थे। इसके बाद 2017 में भाजपा की लहर में मनसे को सबसे अधिक नुकसान हुआ। इसे देखते हुए मनसे और भाजपा में गठबंधन होता है तो सीट वितरण को लेकर पेंच फंसने की संभावना जताई जा रही है। ऐसी चर्चा है कि मनसे-भाजपा (MNS-BJP) में अधिकृत गठबंधन की बजाय दोस्ताना लड़ाई का विकल्प सामने आ सकता है।

 

 

Maharashtra | अनिल परब के बाद अब शिवसेना नेता पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल को ED का समन

Maharashtra |  NCP के पदाधिकारी ने ऑफिस में जीवन समाप्त किया; सुसाइड नोट से चौंकाने वाला खुलासा