Pune | विधायक महेश लांडगे ने मारी गोवा की बाजी; भाजपा के जोशुआ डिसूजा की जीत

पिंपरी, संवाददाता। Pune | म्हापसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा (BJP) के आधिकारिक उम्मीदवार जोशुआ डिसूजा (Joshua D’Souza) ने भारी बहुमत से गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Elections) जीता। प्रदेश में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने म्हापसा विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी भाजपा के पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) शहर अध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे (MLA Mahesh Landge) को सौंपी थी। सियासी मंच पर पहलवान के तौर पर पहचाने जाने वाले विधायक लांडगे गोवा (Goa) में चल रहे मैदान में उतरकर बाजी मार ली (Pune) हैं।

 

 

देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं और भाजपा ने 3 राज्यों में अपनी बढ़त बनाए रखी है। गोवा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, पार्टी फिलहाल 17 सीटों पर आगे चल रही है। गोवा की सबसे चर्चित सीट म्हापसा विधानसभा क्षेत्र है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और दिवंगत भाजपा नेता फ्रांसिस डिसूजा (Francis D’Souza) के बेटे जोशुआ डिसूजा इस सीट से चुनाव (Election) लड़ रहे थे। अब वे इस जगह से निर्णायक बढ़त लेते नजर आ रहे हैं। जोशुआ 1725 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा से कांग्रेस (Congress) में शामिल हुए सुधीर कंडोलकर (Sudhir Kandolkar) चुनाव लड़ रहे थे।
जोशुआ द्वारा ली गई बढ़त को देखते हुए, उनकी जीत निश्चित है। इससे पहले जोशुआ ने 2019 में फ्रांसिस डिसूजा की मृत्यु के बाद उपचुनाव जीता। जोशुआ डिसूजा के खिलाफ सभी पार्टियों के नेता एकजुट (Pune) हो गए। वे एक बहुत ही युवा नेता है, अभी मात्र 33 साल के हैं। खासकर भाजपा के बागी मंत्री माइकल लोबो ने इस सीट पर खास ध्यान दिया था। इसी पृष्ठभूमि में गोवा बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने विधायक लांडगे को म्हपसा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी थी। रोमांचक मुकाबले में जोशुआ ने चुनाव जीत लिया है।

 

 

Ajit Pawar | ‘एक ही वादा अजित दादा’! एक ही दिन  में 19 कार्यक्रम और 27 उद्घाटन

Pune Crime | पुणे में चोर-पुलिस की भिड़ंत! ATM तोड़नेवाले चोरों ने की पुलिस पर कोयते से वार करने की कोशिश, दो गिरफ्तार; हडपसर में त‌ड़के सुबह हुई घटना