Pune News | पुणे में सितंबर तक मेट्रो चलने की संभावना ; स्टेशनों का काम 70% पूर्ण, महामेट्रो ने जानकारी दी (Video)

पुणे : पुणे समाचार ऑनलाइन  (Punesamachar Online) – Pune News | पुणे वासियों को अब जल्द मेट्रो से सफर करने का मौका मिलेगा। गुरुवार की रात पुणे के कोथरुड के वनाज कॉर्नर से आनंदनगर रेल रूट पर पहले मेट्रो का ट्रायल हुआ। मेट्रो जल्द से जल्द शुरू हो, इसके लिए प्रशासन ने मेट्रो के काम की गति तेज कर दी है। दो महीने में वनाज से गरवारे कॉलेज के बीच सफर के लिए उपलब्ध हो, इसके लिए मेट्रो ने अपने काम की गति बढ़ा दी है।

मेट्रो ट्रैक का काम पूरा हो चुका है। ऐसे में आने वाले समय में तीन स्टेशन के पेंडिंग वर्क को पूरा करने पर जोर दिया जाएगा। गुरुवार रात साढ़े दस बजे वनाज-रामवाड़ी रेल रूट में महामेट्रो ने वनाज से आइडियल कॉलोनी के बीच 3 किलोमीटर की दुरी में मेट्रो का ट्रायल किया गया। इस ट्रायल का वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है।
यह ट्रायल अधिकृत नहीं था। इस ट्रायल में ट्रैक, ओवरहेडेड केबल, सिंग्नल, वाया डक्ट की जांच की गई। पहले मेट्रो की गति प्रति घंटा 20 किलोमीटर से अधिक रखी गई थी। करीब एक घंटे मेट्रो का ट्रायल किया गया। इस मौके पर पांच विभागीय अधिकारी मौजूद थे। यह जानकारी महामेट्रो के प्रोजेक्ट संचालक अतुल गाडगीळ ने दी।

महामेट्रो ने अप्रैल महीने के आखिर में वनाज-रामवाड़ी रूट पर मेट्रो का ट्रायल करने के लिए तीन-तीन डब्बों की दो ट्रेन नागपुर से पुणे से आई। रेलवे के डब्बे वनाज के मेट्रो यार्ड में उतरा। फिर से ट्रैक पर उतारा गया। इसके बाद ट्रायल के लिए गुरुवार का दिन चुना गया और ट्रायल किया गया।

ट्रायल से 8 दिन पहले तैयारी
आठ दिन पहले वनाज-रामवाड़ी रूट पर वनाज से आइडियल कॉलोनी के बीच मेट्रो का ट्रायल करने की योजना बनाई गई। योजना के अनुसार तैयारी शुरू की गई थी। ट्रैक, ओवरहेडेड केबल, सिंग्नल, वाया डक्ट बनाने वाले विभाग, ऐसे पांच विभागीय अधिकारी ट्रायल के दौरान वहां मौजूद थे।

सितंबर तक काम पूरा होगा फ़िलहाल वनाज, आनंदनगर, आइडियल कॉलोनी, एसएनडीटी और गरवारे कॉलेज में मेट्रो का स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। अब पहले चरण के मेट्रो के लिए वनाज, आइडियल कॉलोनी और गरवारे कॉलेज स्टेशन का काम पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इन स्टेशनों का 60 से 70% काम पूरा हो चुका है।

Web Tital :- pune metro starts upcoming in two months station work is 70 percent complete

join our facebook page

Thackeray Government | महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला ! सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों का सर्वसाधारण तबादला 31 जुलाई तक, लेकिन सिर्फ 15 प्रतिशत ही

PRS System Downtime | 10 और 11 जुलाई की मध्यरात्रि को पीआरएस सिस्टम डाउनटाइम (शट डाउन)