Pune | पुणे के बावधन बुद्रुक में बिग बास्केट कंपनी के गोदाम में भीषण आग; लाखों रुपए का नुकसान 

पुणे (Pune News), 13 सितंबर : Pune | सोमवार की रात बावधन बुद्रुक (Bavdhan Budruk) के बिग बास्केट (Big Basket) ऑनलाइन किराना और सब्जी बिक्री करने वाले गोदाम में आग लग गई। रात साढ़े 11 बजे बावधन स्थित (Pune) गोदाम में आग (Fire) लगी। रात में गोदाम में आग लगने की वजह से गोदाम में ज्यादा लोग नहीं थे। इस आग में अनाज, सब्जी, किराना सामान के जलने की जानकारी मिली है।

पुणे मनपा (Pune Municipal Corporation) के फायर ब्रिगेड दल (Fire Brigade Team), पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad), पीएमआरडीए (PMRDA) और एमआईडीसी (MIDC) के 12 फायर इंजिन की मदद से बाग़ बुझाया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड दल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आग पर नियंत्रण पाया।

 

रात के वक़्त आग लगने की वजह से गोदाम में ज्यादा लोग नहीं थे। इसलिए शुक्र है कि कोई जख्मी नहीं हुए। इस आग में लाखों रुपए का माल और गोदाम जलकर खाक हो गया।

 

 

——————————————————————————————————————————-

 

Maharashtra | मुंबई-पुणे और नाशिक को पानी सप्लाई करने वाले डैम ओवरफ्लो

पुणे (Pune News), 13 सितंबर : पुणे, मुंबई और नाशिक के डैम क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जोरदार बारिश (Rain) हो रही है। पोषक वातावरण की वजह से राज्य (Maharashtra) में अगले दो दिन हर तरफ कम अधिक बारिश होगी। लगातार बारिश होने की वजह से मुंबई-पुणे (Mumbai-Pune) और नाशिक (Nashik) को पानी सप्लाई (Water Supply) करने वाले डैम (Dam) भर गए है. गणपति के आगमन के बाद बारिश का जोर बढ़ गया है।  बंगाल के उपसागर में कम दबाव का क्षेत्र निर्माण होने की वजह से अगले कुछ दिन राज्य (Maharashtra) में जोरदार बारिश होगी।

Mumbai-Pune Expressway | मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर कार्यान्वित होगा इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम

Maharashtra | एक अलग चश्मे से लोग मुझे देखते है, अमृता फडणवीस की खुली राय