Pune | मराठा आरक्षण के मुद्दे पर संभाजीराजे की भूख हड़ताल की तैयारी 

पुणे (Pune News) :  Pune | मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) के मुद्दे पर छत्रपति संभाजीराजे भोसले (Chhatrapati Sambhajiraje Bhosale) ने भूख हड़ताल की तैयारी करने की बात स्पष्ट की है।  पुणे (Pune) के नरहे में एक निजी कार्यक्रम में वह उपस्थित थे। इसी मौके पर वह मीडिया से बात कर रहे थे।

 

इस मौके पर संभाजीराजे ने कहा कि मुझे सरकार के खिलाफ आजाद मैदान (Azad Maidan) में भूख हड़ताल (Hunger strike) करने की नौबत नहीं आये, इसलिए जल्द निर्णय लिया जाए।  आरक्षण (Reservation) के लिए मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था ।  लेकिन उनके दवारा दिया गया जवाब सरकारी बाबुओं दवारा दिए गए जवाब की तरह है।  इस पर काफी चर्चा हो चुकी है, जिस दिन मराठा समन्वयक कहेंगे उसी दिन मैं आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठूंगा।

 इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की राज्य सरकार (State Government) की परीक्षा रद्द  होने पर संभाजीराजे ने कहा कि इस तरह से परीक्षा रद्द होना दुर्भाग्यपूर्ण है।  स्वास्थ्य और शिक्षा मूलभूत जरूरत है.  इसे लेकर दिल्ली (Delhi) की सरकार ने अच्छा काम किया है।  उनके आदर्श को हमें अपनाना चाहिए।  उन्होंने इस मौके पर विद्यार्थियों को यात्रा खर्च देने की भी  मांग की।

 

 

 

———————————————————————————————————————————————-

 

Pune News | अक्षर का रंग उड़ा देखकर अजीत पवार का पारा चढ़ा; दो घंटे का समय देकर अधिकारियों को लगाया काम पर

बारामती (पुणे ) : Pune News | बारामती नगर परिषद् (Baramati Municipal Council) की बिल्डिंग में लगे  बारामती नगर परिषद् की नेमप्लेट का रंग उड़ा हुआ देखकर नाराज हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) ने पदाधिकारियों को तुरंत इन अक्षरों को बदलने का निर्देश दिया।  उन्होंने निर्देश दिया कि रंग उड़ चुके अक्षरों को दो घंटे के अंदर (Pune News) बदले।  वह यह कहना नहीं भूले कि दो घंटे के बाद मैं फिर से आकर किये गए बदलाव को देखूंगा। 

Mumbai | मुंबई में भी स्कूल खुलेंगे ? महापौर ने दी महत्वपूर्ण जानकारी