Pune: सेंधमारी करनेवाले गैंग को लोणीकालभोर पुलिस ने धर दबोचा, 6.50 लाख रुपये का माल जब्त

पुणे: ऑनलाइन टीम- लोणी कालभोर पुलिस ने सेंधमारी करनेवाले चोरों को जाल बिछाकर गिरफ्तार किया है। इनके पास से छह लाख 50 हजार रुपये का माल बरामद किया गया है। वहीं 6 अपराधों का खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जयसिंह कालूसिंह जूनी (उम्र 28), सोमनाथ नामदेव घारुले (उम्र 24, दोनों नि. बिराजदारनगर, वैदवाड़ी, हडपसर) और बलूसिंह प्रभुसिंह टाक (24, नि.रामटेकड़ी) के रूप में हुई है।

आरोपी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज अपराधी है और जयसिंह पर 11 मामले दर्ज हैं। सोमनाथ पर 4 मामले और बल्लूसिंह टाक पर 63 मामले दर्ज हैं।

शहर में सेंधमारी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच, मंतरवाड़ी और हाँडेवाड़ी इलाकों में घर का ताला तोड़कर सेंधमारी की सूचना मिली। इस मामले में लोणी कालभोर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

इस अपराध की जांच वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र मोकाशी के मार्गदर्शन में की जा रही थी। तभी कर्मचारियों को पता चला कि हंडेवाड़ी में दोपहिया वाहन पर दो संदिग्ध लोग सवार हैं। टीम ने तुरंत इलाके की तलाशी शुरू की। उस वक्त जब दोनों को हंडेवाड़ी इलाके में दिखते ही पुलिस ने रुकने को कहा तो पुलिस को देख वह फरार हो गया। उसी समय, दस्ते ने पीछा किया और पकड़ लिया।

पूछताछ की तो उसने अस्पष्ट जवाब दिया। हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल करने के बाद उसने कहा कि उसने अपने साथी बल्लूसिंह टाक के साथ मिलकर अपराध किया है। उसके अनुसार उसे पकड़ लिया गया। उन्हें गिरफ्तार कर गहन जांच की गई तो उन्होंने 6 अपराधो का खुलासा करते हुए सोने के आभूषण, एलईडी टीवी, एक डीवीआर, दो मोबाइल, एक सैंट्रो कार, एक दोपहिया वाहन कुल मिलाकर 6.5 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया।

यह कार्रवाई परिमंडल 5 के उपायुक्त नम्रता पाटिल सहायक आयुक्त कल्याणराव विधाते के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मोकाशी, सहायक निरीक्षक राजू महानोर, नितीन गायकवाड, गणेश सतपुते, सुनील नागलोत, निखिल पवार, शैलेश कुदले, राजेंद्र दराडे और उनकी टीम ने की।