Pune-Lonavala Local | पुणे-लोनावला लोकल में  सफर के लिए मिलेगा पास ; जाने नियम 

पुणे (Pune News), 17 अगस्त : लोनावला-पुणे रूट पर लोकल (Pune-Lonavala Local) में सफर के लिए दो डोज पूरी कर चुके नागरिकों को परमिशन दी गई है।  मनपा या नगर परिषद् (Municipal Council) इसके लिए पास देगी।  इसके बाद रेलवे (Railway) दवारा सफर करने वाले को मासिक पास (Pune-Lonavala Local) दिया जाएगा।

 

पुणे-लोनावला रूट (Pune-Lonavala Route) पर सुबह और शाम के लिए फ़िलहाल लोकल की चार फेरियां शुरू है। अत्यावश्यक सेवा (urgent service) के कर्मचारियों को इसमें प्रवेश दिया जा रहा है।  अब लोकल (Local) से आम लोगों को सफर करने की सुविधा दी जा रही है।  इसमें कोरोना की दो डोज ले चुके लोगों को सफर की परमिशन दी गई है।  दूसरी डोज लिए 14 दिन बीतने के बाद ही सफर की परमिशन मिलेगी।  इसके लिए पुणे (Pune), पिंपरी-चिंचवड़ मनपा (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) और जिले के नगरपालिका को आदेश दिया गया है।  यह जानकारी जिलाधिकारी राजेश देशमुख ने दी है।

जिन लोगों को लोकल में सफर करना है उन्हें स्थानीय स्वराज संस्था के जरिये पास हासिल करना होगा।  लोकल के लिए दैनिक टिकट (daily ticket) नहीं बेचे जाएंगे।  यात्रियों को रेलवे की तरफ से मासिक पास (monthly pass) दिया जाएगा।

इसके लिए यात्रियों को अपने क्षेत्र के स्थानीय स्वराज्य संस्था से संपर्क करने की अपील पुणे विभाग (Pune Department) के रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मनोज झंवर (Railway Public Relations Officer Manoj Jhanwar) ने की है।  मनपा प्रशासन (Municipal Administration) का  कहना है कि इसके लिए मंगलवार यानी आज कार्य सिस्टम साफ किया जाएगा।

 

 

Maharashtra unlock | महाराष्ट्र : …. तो फिर से Lockdown ; प्रतिबंध हटाने के पहले दिन मुख्यमंत्री ठाकरे की चेतावनी

Mumbai Unlock Guidelines | मुंबईकरों को राहत; आज से लोगों के लिए मैदान, पार्क, चौपाटी शुरू