Pune Lohegaon Airport | अंतत: पुणे से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू, ‘इस’ देश के लिए पहली फ्लाइट भरेगी उड़ान

पुणे : Pune Lohegaon Airport | पिछले दो साल से कोरोना (Corona) महामारी की वजह से  अंतरराष्ट्रीय  विमान सेवा (International Airline) को बंद किया गया था। इसके बाद अब लगभग 22 महीने के बाद पुणे के लोहगांव एयरपोर्ट (Pune Lohegaon Airport) से  अंतरराष्ट्रीय  विमान सेवा का रस्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को यह सेवा जारी रहेगा। यर बबल के अंतर्गत यह सेवा शुरू की गई है। यहाँ से शारजाह के लिए पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी।

 

एयरपोर्ट पर शारजाह के लिए स्लॉट उपलब्ध कर तारीख व समय भी मिल गई है। शुक्रवार शाम 7 बजे के आसपास पुणे से शारजाह के लिए विमान उड़ान भरेगी। सही मायने में पुणे से पहली बार एयर बबल करार के अंतर्गत विमान सेवा शुरू हुई है। सिसंबर से प्रशासन ने विविध स्तर पर प्रस्ताव भेज कर उसकी मंजूरी के लिए कोशिश की कर रही थी। अंत में इसे मंजूरी मिली।

 

लोहगांव एयरपोर्ट के संचालक संतोष डोके (Santosh Doke) ने कहा कि शारजाह विमान सेवा (Sharjah Airlines) के लिए अय्र बबल तैयार किया है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को पुणे से शारजाह के लिए पहली उड़ान भरेगी। पुणे में पहली बार एयर बबल करार का इस्तेमाल किया है। यात्रियों को इससे फायदा होगा। कोरोना काल में अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा पर रोक लगाया था। तब से भारत सहित कई देशों ने एयर बबल करार किया। कोरोना काल में भी विमान सेवा शुरू रखने के लिए दोनों देश कुछ शर्तों के साथ करार करते हैं। इसे एयर बबल करार (Air Bubble Agreement) कहा जाता है।

 

 

Pune Crime | दुखद! पुणे के धायरी के पास टैंकर-टूव्हीलर का एक्सीडेंट; वृषाली तांबे की मौत

 

Pune News | चुनाव से पहले ही भाजपा- राष्ट्रवादी में श्रेय विवाद का संघर्ष शुरू