Pune Lockdown | पुणे में प्रतिबंध में छूट मिलेंगे क्या? दिलीप वलसे पाटिल ने दी विशेष जानकारी

पुणे : (Pune Lockdown) पुणे में प्रतिबंध में छूट मिलेंगे क्या? दिलीप वलसे पाटिल ने दी विशेष जानकारी) पुणे जिले में कोरोना (corona) का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। अभी दोपहर 4 बजे तक व्यापार शुरू रखने की अनुमति है। लेकिन कोरोना काबू में होने के बाद सभी व्यापारी समय बढ़ाने की मांगकर रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि पर पुणे (Pune Lockdown) में प्रतिबंध को लेकर गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Dilip Walse Patil) ने विशेष जानकारी दी है।

पाटिल ने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लेवल 3 के महाराष्ट्र के 11 जिलों की सूची जारी की है। इसमें पुणे जिला भी शामिल है। इसलिए अभी प्रतिबंध में ढील देने की मान्यता नहीं दी है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच इसे लेकर बातचीत हुई है। पुणे में कुछ पैमाने पर छूट देने की चर्चा शुरू है। दो दिन में निर्णय लिए जाएंगे।

वैक्सीनेशन को लेकर पुणे जिले की समीक्षा की गई है। उसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पुणे के लिए ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराए जाएंगे। ऐसा भी पाटिल ने कहा।

इस पर अजित पवार की भूमिका

कोरोना की वजह से कई लोग घर से ही काम कर रहे हैं। सोमवार से शुक्रवार कम करते हैं, उन्हें खरीदारी करने का समय चाहिए। इस दृष्टि से शनिवार, रविवार की जो छुट्टी लेते हैं उनमें से रविवार की छुट्टी और शनिवार को सभी व्यापार शुरू रहेंगे, ऐसा निर्णय लेने का विचार कर रहे हैं। हालांकि सभी नियमों का कठोरता से पालन होना चाहिए, ऐसा अजित पवार ने कहा।

साथ ही ग्रामीण इलाके में कोई भी मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। हालांकि पुणे में लोग नियमों का पालन करते हैं। इसलिए ग्रामीण इलाके में प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। लोगों को खुद की और दूसरों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, ऐसा उन्होंने कहा।

CM Uddhav Thackeray | अब हमें लेने होंगे कड़े फैसले, वरना संकट नहीं होगा दूर, CM ठाकरे ने दी चेतावनी

पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश ने राज्य को बुरी तरह प्रभावित किया है। कोंकण सहित पश्चिमी महाराष्ट्र (Western Maharashtra) बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय स्तर पर जान-माल का भी बड़ा नुकसान हुआ। 2019 बाढ़ के के बाद एक बार फिर कोल्हापुर (kolhapur) में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हजारों लोग इससे प्रभावित हुए है। इसी पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने आज कोल्हापुर के बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया।