Pune Local | पुणे लोकल में भी सफर करने का मौका, मुंबई लोकल के नियम होंगे लागू ?

पुणे (Pune News) : दो डोज ले चुके लोगों को 15 अगस्त से पुणे लोकल (Pune Local) में भी सफर का मौका दिया जाएगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। मुंबई के बाद पुणे लोकल (Pune Local) के लिए भी यही नियम लागू होंगे। पुणे-लोनावला लोकल (Pune-Lonavala Local) और पुणे दौंड डेमू ( Pune Daund DEMU) यात्रा के लिए वैक्सीन की दो खुराक ले चुके लोगों को अब अनुमति दी जाएगी। पुलिस प्रशासन (police administration) की ओर से यात्रियों को जरूरी फोटो पास दिया जाएगा, ऐसा भी कहा गया है।

 

मुंबई (Mumbai) की तरह पुणे (Pune) में भी लोकल यात्रा (local travel) की मांग थी। मुंबई में दो खुराक लेने वालों को यात्रा की अनुमति देने के बाद पुणे में इस मांग को गति मिली। उसके बाद, पुणे लोकल (Pune Local) को मुंबई की पृष्ठभूमि पर यात्रा करने की अनुमति मिलने की संभावना है। यदि दो खुराकें पूरी हो चुकी है और इसके 14 दिन पूरे हो चुके है, तो लोकल से सफर करना संभव होगा। जल्द ही कार्यवाही शुरू की जाएगी।

 

वर्तमान में, केवल आवश्यक सेवा कर्मी ही लोकल से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिन लोगों ने वैक्सीन की दो खुराक ली है, उन्हें लोकल से यात्रा (Travel) करने की अनुमति दी जानी चाहिए। मुंबई के बाद पुणे में भी दो डोज ले चुके लोग लोकल में सफर सकते हैं।

पुणे – लोनावला लोकल (Pune – Lonavala Local) के एक दिन में चार राउंड ट्रिप होते हैं। पुणे-दौंड के बीच भी एक दिन में चार राउंड हैं। फिलहाल रेलवे (Railway) ने लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर कोई विचार नहीं किया है।

हालांकि, दो डोज ले चुके लोगों को अनुमति देने के बाद यात्रियों की संख्या देखकर निर्णय लिया जाएगा।

 

 

Indian Bank | पुणे के नाना पेठ में इंडियन बैंक के 115 वे स्थापना दिवस के मौके पर बैंक दवारा रक्तदान शिविर का आयोजन

Pune Rural Police Department | पुणे ग्रामीण पुलिस विभाग में 223 पुलिस अंमलदारों  को प्रमोशन