Pune | बदन में सिहरन पैदा करने वाला दौंड में बिजली गिरने का वीडियो देखा है क्या ? शहर में बारिश ने धारण किया रौद्र रूप 

पुणे (Pune News) : बुधवार को दौंड (Daund) परिसर में बारिश (Rain) ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया था।  दौड़ शहर (Pune) और आसपास के परिसर में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) में फसल बह  गई है।  बिजली (Lightning) की कड़कड़ाहट के साथ बुधवार को हुई बारिश से  स्थानीय लोग सहम गए।  दौंड शहर के साथ तालुका में भी बारिश की धुआधार बैटिंग देखने (Pune) को मिली।

बारिश के दौरान कई जगहों पर बिजली कड़क रही थी।  परिसर में कई जगहों पर  बिजली (Lightning) गिरी है।  ऐसा लग रहा था जैसे एक देश दूसरे देश पर मिसाइल दाग रहा हो। यह अनुभव दौंड शहर में बारिश (Rain) के दौरान नागरिकों को हुआ। बुधवार की दोपहर से ही दौंड शहर में काले बादल छाए नज़र आये।  इसके बाद अचानक से बिजली कड़की और बारिश शुरू हो गई।
दौंड शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कड़क रही रही थी। बारिश का ज़ोर बढ़ता जा रहा था।  शहर के लिंगाली रोड (Lingali Road) पर स्थित बर्फ फैक्ट्री की बिल्डिंग पर इतनी जोर से बिजली गिरी जैसे मिसाइल से हमला हो रहा हो।  इसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।  बिजली इतनी तेज़ी से गिरी कि आसपास के लोगों में भय का वातावरण पसर गया है.

 

 

——————————————————————————————————————————————–

 

CM Uddhav Thackeray | कोरोना का संकट  हमेशा के लिए जाने दे, ; CM उद्धव ठाकरे की  मुंबा देवी से प्रार्थना, परिवार के साथ किया दर्शन

मुंबई (Mumbai News) : CM Uddhav Thackeray  | कोरोना की वजह से बंद मंदिर आख़िरकार घटस्थापना, नवरात्रि (Navratri) के शुभ मुहूर्त पर खुल गए  है।  राज्य के सभी धार्मिक व प्रार्थना स्थल (Religious Places) खोलने का निर्णय लिए जाने के बाद भक्तों में आनंद का वातावरण है।  नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के मौके पर आज गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  (CM Uddhav Thackeray) ने  पत्नी रश्मि ठाकरे (Rashmi Thackeray), पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के साथ मुंबा देवी (Mumba Devi) का दर्शन किया।  इस मौके पर महापौर किशोरी पेडणेकर (Mayor Kishori Pednekar) भी उपस्तिथ  थी।