Pune | शहर कांग्रेस पार्टी में लेटर बम से मची खलबली 

पुणे (Pune News), 13 सितंबर : शहर (Pune) कांग्रेस (Congress) पार्टी में फिर एक बार एक लेटर बम (letter bomb) से पार्टी में खलबली मच गई है।  इस पत्र में भाजपा (BJP) को पार्टी की गोपनीय जानकारी दिए जाने का जिक्र है।  पुणे लोकसभा क्षेत्र (Pune Lok Sabha Constituency) राष्ट्रवादी कांग्रेस (Nationalist Congress) के लिए  छोड़ने को लेकर  किस तरह का किस षड्यंत चल रहा है इसे लेकर गंभीर आरोप लगाया गया है।  प्रदेश स्तर पर काम करने वाले शहर (Pune) के एक सीनियर पदाधिकारी को यह पत्र भेजा गया है।

 

शहर अध्यक्ष रमेश बागवे (Ramesh Bagwe) को भेजा गया यह पत्र एक न्यूज़ पेपर के हाथ लगा है।  शहर अध्यक्ष ने बैठक बुलाया है।  आगामी मनपा चुनाव (municipal elections) की तैयारी के लिए 4 सितंबर को कांग्रेस भवन (Congress Bhawan) में बूथ कमिटी की बैठक थी।  लेकिन कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से शहर अध्यक्ष बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए थे।  उनकी गैर मौजूदगी में यह बैठक पदाधिकारी ने की।  शहर अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उनकी जानकारी के बिना यह बैठक की गई थी।  इस वजह से कई नगरसेवक इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

इस मामले में शहर अध्यक्ष बागवे ने पार्टी के एक नगरसेवक को पत्र भेजा है।  उन्होंने इस पर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए है।

क्या कहा गया है इस लेटर बम में

शहर अध्यक्ष को लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि आपकी अनुपस्थिति में कई लोगों ने बैठक का कामकाज आगे बढ़ाने का प्रयास किया।  संबंधित व्यक्ति भाजपा का करीबी है।  इस वजह से कई नगरसेवक इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

संबंधित व्यक्ति की पार्टी के प्रति निष्ठा सवालों में है।  ऐसे व्यक्ति को आपकी अनुपस्थिति में बैठक के संचालन की जिम्मेदारी देना गलत है।

 

 

Pune | कार्गो विमान खरीदने के लिए मिली मंजूरी

Maharashtra | चिंता बढ़ाने वाली खबर! तीसरी लहर के मुहाने पर मुंबई में ब्लड की कमी; टाटा हॉस्पिटल दवारा ये अपील