Pune | किन्नरों को सर्टिफिकेट व पहचान पत्र देने के लिए नेशनल पोर्टल 

पुणे (Pune News) : Pune | सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली (New Delhi) दवारा किन्नरों (Transgender) को सर्टिफिकेट (Certificate) और पहचान पत्र (Identity Card) देने के लिए नेशनल पोर्टल (National Portal) शुरू किया गया है।  किन्नर इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर सर्टिफिकेट और पहचान पत्र  प्राप्त कर सकते है.

 

किन्नरों के अधिकार सुरक्षा अधिनियम (Rights Protection Act) 2019 के तहत जिला स्तरीय समिति (District Level Committee) दवारा किन्नरों को सर्टिफिकेट और पहचान पत्र  देने का प्रावधान है।  इसके तहत सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय (Ministry) ने नेशनल पोर्टल शुरू किया है।

रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल

इस नेशनल पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार अब तक 2 हज़ार 647 लोगों को सर्टिफिकेट जबकि 2 हज़ार 644 लोगों को पहचान पत्र दिया गया है।  देश के 33 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) इसमें शामिल हुए है.

पुणे (Pune) जिला किन्नरों को सर्टिफिकेट व पहचान पत्र देने के मामले में आगे है।  पोर्टल पर ऑनलाइन  प्राप्त 22 में से 12 किन्नर को जिला प्रशासन (District Administration) व समाज कल्याण (Social Welfare), पुणे के  सहायक आयुक्त के प्रयास से पहचान पत्र दिया गया है।  जिलाधिकारी के सिग्नेचर वाला पहचान पत्र व सर्टिफिकेट जिलाधिकारी  डॉ. राजेश देशमुख (Dr. Rajesh Deshmukh) के हाथों दिया गया।  राज्य में दोनों सर्टिफिकेट पहले देने के मामले में पुणे जिला आगे है।

 

 

————————————————————————————————————————————————-

 

Pune | मराठा आरक्षण के मुद्दे पर संभाजीराजे की भूख हड़ताल की तैयारी

पुणे (Pune News) :  Pune | मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) के मुद्दे पर छत्रपति संभाजीराजे भोसले (Chhatrapati Sambhajiraje Bhosale) ने भूख हड़ताल की तैयारी करने की बात स्पष्ट की है।  पुणे (Pune) के नरहे में एक निजी कार्यक्रम में वह उपस्थित थे। इसी मौके पर वह मीडिया से बात कर रहे थे।

Pimpri Chinchwad | जब तक बीच सड़क में हत्या नहीं होती, तब तक कानून-व्यवस्था पर सवाल ही नहीं उठता :  कृष्ण प्रकाश