Pune |  क्रांतिसिंह नाना पाटिल की बेटी क्रांति वीरांगना हौसाताई पाटिल का निधन 

 

सांगली, 23 सितंबर : Pune | क्रांतिसिंह नाना पाटिल (Krantisingh Nana Patil) की बेटी क्रांति वीरांगना हौसाताई पाटिल (Kranti virangana Hausatai Patil)  का कराड के कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल (Krishna Charitable Trust Hospital) में गुरुवार 23 सितंबर की  दोपहर निधन हो गया।  वह 94 वर्ष की थी। सांगली (Sangli) जिले के कड़ेगांव तालुका के हनुमंत वडीये गांव में वह रहती थी।

प्रतिसरकार और पत्री सरकार के संस्थापक, पूर्व सांसद क्रांतिसिंह नाना पाटिल के परिवार की वह सदस्य थी।  उनके निधन से पुरे सांगली जिले सहित राज्य भर में शोक पसर गया है।  वालवा तालुका के येडे मच्छिंद्र में  उनका मायका और हनुमंत वडीये में उनका ससुराल था।  उन्हें  विभिन्न संस्था, संगठनों से सैकड़ों पुरस्कार मिले थे . वीटा में युवराज संभाजीराजे छत्रपति के हाथों पिछले वर्ष रणरागिणी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। वह अपने पीछे दो बेटे, बहू और रिश्तेदारों से भरापूरा परिवार छोड़कर गई है।

 

Pune Corporation Election | आगामी पुणे मनपा चुनाव में ‘महाविकास’ एक साथ और मनसे के भी भाजपा-रिपाई के साथ गठबंधन करने की संभावना बढ़ी ; एमआईएम और आम आदमी पार्टी मुश्किल में 

Pune Corporation Election | तीन सदस्यीय प्रभाग पद्धति  की वजह से आगामी पुणे मनपा चुनाव (Pune Corporation Election) में महाविकास आघाडी (Maha Vikas Aghadi) एक साथ जबकि मनसे (MNS) के भी भाजपा-रिपाई (BJP-RPI) के साथ गठबंधन करने की संभावना  बढ़ गई है।  ऐसे में पिछले चुनाव में खाता खोलने वाली एमआईएम (MIM) और इस बार खाता खोलने के  प्रयास में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है।