Pune | प्रधानमंत्री का भ्रष्टाचार मुक्त भारत और मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार युक्त महाराष्ट्र – किरीट सोमैया 

पुणे (Pune News) :  Pune | मुझ पर  कोल्हापुर (Kolhapur) जिले  में प्रवेश करने पर रोक लगाया गया था।  वहां के जिलाधिकारी ने मुझे बताया है कि यह रोक हटा लिया गया है।  इस तरह के  प्रतिबंध से मैं घबराता नहीं हूं।  इसलिए मैं वहां जाऊंगा।  मुश्रीफ के खिलाफ तीन घोटाला है।  उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन (Police Station) में शिकायत दर्ज कराऊंगा। यह जानकारी  भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने पुणे (Pune) में दी।

 

उन्होंने कहा कि घोटाले से  ठाकरे सरकार (Thackeray Government) के 12 मंत्रालय (Ministry) का संबंध है।  लेकिन इस संदर्भ में अब मैं विस्तार से नहीं बताऊंगा।  मंत्री के खिलाफ शिकायत करने पर वे  गायब हो जाते है या हॉस्पिटल में भर्ती हो जाते है।  उन्होंने सवाल खड़ा किया है कि कुछ दिनों में ठाकरे के सभी मंत्री हॉस्पिटल में भर्ती होंगे क्या ?

उन्होंने कहा कि अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) गायब, प्रताप सरनाईक गायब, इस तरह से सारे लोग भाग रहे है।  लेकिन मैं हसन मुश्रीफ को छोडूंगा नहीं।  उनके खिलाफ पूर्ण कार्रवाई होने तक मैं  प्रयास करूंगा।  आनंद अडसुल (Anand Adsul) के खिलाफ 900 करोड़ रुपए की गड़बड़ी होने की बात सिटी को-ऑपरेटिव बैंक के लेनदेन से स्पष्ट हुई है।  उन्होंने मांग की है  कि उनके खिलाफ राज्य सरकार (State Government) को कार्रवाई करनी चाहिए।

भ्रष्टाचारी नेता बीमार पड़ते है

 
इस मौके पर सोमैया ने कहा कि भ्रष्टाचार (Corruption) की हत्या कर महाराष्ट्र (Maharashtra) को भ्रष्टाचार मुक्त करूंगा।  प्रधानमंत्री कहते है भ्रष्टाचार मुक्त भारत तो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार युक्त महाराष्ट्र कहते है।  पहले भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए प्रत्येक नेता गायब हो जाते थे।  अब  प्रत्येक भ्रष्टाचारी नेता बीमार पड़ रहे  है। ठाकरे सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है।  उसे तोड़कर भ्रष्टाचार मुक्त महाराष्ट्र बनाऊंगा।
इस मौके पर भाजपा के शहर अध्यक्ष जगदीश मुलीक, नगरसेविका स्वप्नाली सायकर, ज्योति कलमकर, प्रल्हाद सायलर, संदीप खर्डेकर, गणेश कलमकर, पुनीत जोशी, लहू बालवडकर, प्रकाश बालवडकर, सचिन पाषाणकर, सचिन दलवी, उमा गाडगिल, दीपक पोटे, स्वरूपा शिर्के, गणेश घोष, दत्ता खाड़े, राजेंद्र येनपुरे आदि उपस्थित थे।

 

Pune News | मौलाना कलीम सिद्दीकी के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम संगठनों का बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में धरना आंदोलन

Pune | जिले के जिन गांवों में तीर्थक्षेत्र हैं, वहां कोरोना टीकाकरण के लिए विशेष अभियान