Pune Katraj Zoological Park | पुणे के कात्रज के प्राणी संग्रहालय की प्रियदर्शनी बाघिन का निधन 

पुणे (Pune News) : कात्रज (Pune Katraj Zoological Park) के राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय (Rajiv Gandhi Zoological Museum) में सफ़ेद पट्टी वाली प्रियदर्शनी बाघिन (Priyadarshini Tiger) का शुक्रवार 1 अक्टूबर को निधन (Death) हो गया। निधन के वक़्त उसकी उम्र 21 वर्ष थी। शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे उसने आखिर सांस ली।  वह पिछले तीन चार दिनों से बीमार थी।  साथ ही उसका खाना-पीना भी कम हो गया था। (Pune Katraj Zoological Park) यह जानकारी प्राणी संग्रहालय प्रशासन (Zoological Museum Administration) ने दी है।

 

बाघिन का पोस्टमार्टम करने के बाद प्राणी संग्रहालय के संचालक राजकुमार जाधव (Rajkumar Jadhav) और कर्मचारियों की उपस्थिति में उसका अंतिम संस्कार किया गया।  पिछले चार से पांच वर्षों से प्रियदर्शनी बाघिन सही तरह से चल नहीं पा रही थी।  इसलिए उसे पर्यटकों को नहीं दिखाया जाता था।  साथ ही उसके अंग भी जख्मी हो गए थे।

 

राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय (Rajiv Gandhi Zoological Museum) में अब कुल 4 बाघ और 3 बाघिन है।  इनमें से प्राणी संग्रहालय में हाल ही में अर्जुन और भक्ति की जोड़ी औरंगाबाद (Aurangabad) से दाखिल हुई  है।  उनके साथ ही रिद्धि, गुरु, आकाश और तानाजी ऐसे छह पीली पट्टी वाले बाघ है।  जबकि राजकोट से आई सफ़ेद पट्टी वाली बाघिन (White Striped Tiger) का नाम अभी नहीं रखा गया है।

 

 

सामान्यतः बाघों की उम्र 16 से 18 वर्ष होती है।  हमें और एक दो महीने प्रियदर्शनी के जीने की उम्मीद थी।  लेकिन आज उसने आखिर सांस ली।  इसलिए प्राणी संग्रहालय के बाघों की संख्या अब 8 से 7 हो गई है।

 

– राजकुमार जाधव, संचालक, राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय (Rajkumar Jadhav, Director, Rajiv Gandhi Zoological Museum)

 

 

 

Pune | कुंभारवाडा में मां दुर्गा की मूर्तियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू