Pune | हमारे नेताओं को बदनाम किया जा रहा, अजीत पवार ने कभी भी डॉक्युमेंट्स नहीं दबाया 

पुणे (Pune News) : आज पुणे (Pune) में जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल (Jayant Patil) के हाथों दगडूसेठ गणपति (Dagduseth Ganpati) की आरती हुई।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंदिर खुल गए है।  सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है।  फिर से कोरोना नहीं फैले, महाराष्ट्र (Maharashtra) को सुरक्षित रखने की प्रार्थना गणपति  के चरणों  (Pune) में  की।

 

उन्होंने कहा कि राज्य में हमारे नेताओं को बदनाम करने की साजिश भाजपा (BJP) रच रही है।  भाजपा के शीर्ष क्रम के लोग हमारे नेताओं का नाम लेते है और उसके पीछे-पीछे ईडी (ED), सीबीआई (CBI), इनकम टैक्स (Income Tax) का छापा पड़ता है।  भाजपा को राष्ट्रवादी से इतनी खुन्नस क्यों है ? हमें कानून पर भरोसा है।  इससे पहले छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) को इसी तरह से परेशान किया गया था।  उन्हें भी न्याय मिला।
हमारे राष्ट्रवादी (Nationalist) के नेता निर्दोष है।  उन्हें बदनाम किया जा रहा है।  इसके पीछा डराने की साजिश है।  इस देश की सारी एजेंसियां भाजपा चला रही है।  सरकार नहीं चला रही है।  इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) को जानकारी होनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने कारखाना मालिक से  जानकारी मांगी ।  छापा (Raid) मारना, सुबह सुबह छापा मारकर सनसनी फैलाने का प्रयास केंद्र सरकार (Central Government) कर रही है.

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) ने कभी भी किसी तरह का डॉक्युमेंट्स नहीं दबाया  है।  साथ ही लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) की घटना के लिए उन्होंने भाजपा को जिम्मेदार बताया।  उन्होंने कहा कि फ़िलहाल देश के किसानों में आक्रोश है।  उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना को जलियांवाला बाग जैसी घटना बताया।

 

 

 

————————————————————————————————————————————————

 

Pune | पुणे के कर्वे नगर के स्वप्निल सोसायटी में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा

पुणे (Pune News) : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) दवारा पुणे (Pune) शहर में गुरुवार की सुबह कर्वे नगर (Karve Nagar) की एक सोसायटी के फ्लैट पर छापा (Raid) मारा गया।  शक्कर कारखाना (Sugar Factory) के लेनदेन  को लेकर यह छापा मारे जाने की जानकारी सामने आई है।