पुणे : खाताधारक व्यक्ति की मृत्यु के बाद बैंक की महिला अधिकारी और प्रबंधक ने उसके अकाउंट से पैसा निकाल लिया। वरिष्ठ नागरिक को घर पहुंच सेवा देते समय इस प्रकार की घटना सामने आई। दोनो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन लोगों ने 2 लाख रुपये निकाले थे।
अंकिता रंजन (उम्र 30) व जुबेर गांधी(उम्र 34) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में चंद्रशेखर राजगोपलन ने विमानतल पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के पिता का विमानतल स्थित indusind bank में खाता है। उनके पिता बीमार थे। इसलिए उनके खाते का व्यवहार इस बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर अंकिता रंजन व प्रबंधक जुबेर गांधी के पास था।
वे घर आकर उनकी मदद किया करते थे। हालांकि 10 मार्च को उनके पिता का निधन हो गया। उसके बाद शिकायतकर्ता के पिता के मोबाइल पर निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड कंपनी का मैसेज आया। 22 मार्च को किए गए निवेदन में फर्जी साइन की वजह से लेन देन नहीं किया जा सकता, ऐसा उल्लेख किया गया था। उसके बाद शिकायतकर्ता को इन सब पर संदेह हुआ। उसके बाद उन्होंने बैंक में जाकर इसकी जानकारी ली। उनके पिता के खाते में सिर्फ 4 हजार 596 रुपये ही थे। ये पता चलते ही वो पुलिस के पास गए।
विमानतल पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की। जांच में सामने आया कि खाते से 2 लाख 37 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई। फिक्स डिपॉजिट बंद करने के लिए उसके पिता का फर्जी साइन कर 24 मार्च को पैसे निकाला। यह सभी लेनदेन अधिकारी द्वारा किए जाने का खुलासा हुआ। दोनो को गिरफ्तार किया गया। उन लोगो ने किसी और खाते से पैसे निकाले हैं क्या इसकी भी जांच शुरू है। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन पवार ने दी।