Pune | OMG! चार वर्षों में पुणे मनपा के नगरसेवकों ने 11 करोड़ 57 लाख के थैले बांटे

पुणे (Pune News) : पुणे (Pune) की परिवर्तन संस्था ने पुणे मनपा (Pune Municipal Corporation) के 162 नगरसेवकों (Pune Municipal Corporator) का पिछले 4 वर्षों के कामकाज का लेखाजोखा लेते हुए एक रिपोर्ट आज पेश किया। इसमें सामने आया है कि शहर (Pune) के नगरसेवकों ने लगभग 11 करोड़ 57 लाख 30 हजार 999 रुपये का खर्च सिर्फ जूट और कपड़े के थैले बांटने पर किए हैं।

 

मनपा के 162 नगरसेवकों ने पिछले 4 वर्षों में 90 करोड़ 90 लाख 87 हजार 326 रुपये खर्च किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 15 करोड़ 31 लाख 42 हजार रुपये (16.8%) का खर्च ड्रेनेज/ बारिश में गटर संबंधी काम पर किया है।

 

जूट/कपड़े के थैले बांटने पर 11 करोड़ 57 लाख 30 हजार खर्च

आपदा मदद कार्य/कोविड संबंधी कार्य पर 6 करोड़ 59 लाख 51 हजार खर्च

सफाई/कचड़ा उठाने पर 5 करोड़ 71 लाख 54 हजार 799 रुपये खर्च

स्ट्रीट लाइट/इलेक्ट्रिसिटी काम पर 5 करोड़ 52 लाख 31 हजार खर्च किए गए।

 

 

 

 

———————————————————————————————————————————-

 

Maharashtra | महाराष्ट्र के मंदिर खोलें, आर्थिक संकट से घिरे पुरोहितों की मुख्यमंत्री से मांग

भीमाशंकर (Bhimashankar News) : महाराष्ट्र (Maharashtra) के मंदिर कोरोना महामारी की वजह से पिछले 18 महीने से बंद हैं। साथ ही सभी तरह के धार्मिक कार्यक्रम (Religious Program) भी बंद हैं। इसलिए (Maharashtra) राज्य के पुरोहित समाज (Priestly Society) आर्थिक परेशानियों में घिर गए है। इसके लिए पुरोहितों ने सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिले या मंदिर (Temple) शुरू करने की मांग की है। यह मांग अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा (All India Teerth Purohit Mahasabha) के पुणे विभाग मंत्री वेदमुर्ती मधुकर शास्त्री गवांदे (Pune Department Minister Vedamurti Madhukar Shastri Gawande) ने की है।

 

Maharashtra Lockdown | महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन ? स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा…

School Reopen | अगले दो दिनों में स्कूल शुरू करने के बारे में लेंगे निर्णय, बच्चू कडू ने दी जानकारी