सर्वाधिक कारों की बिक्री में पुणे देश में 7वां

2020-2021 में बिकीं 77 हजार 90 कारें
पुणे। गुजरे वित्त वर्ष 2020-2021 में हुई कारों और दोपहिया वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। कारों और दोपहिया वाहनों को ग्राहकों ने काफी पसंद किया है। ऑटोमोबाइल हब के रूप में पहचाने जाने वाले पुणे शहर बीते वित्त वर्ष में कुल 77 हजार 90 कारें बिकी हैं। कार बिक्री के लिहाज से देशभर के टॉप शहरों में पुणे सातवें पायदान पर है। यहां हर माह औसतन 7008 कारें बिकी हैं।
दिल्ली को छोड़कर नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) पिछले वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा कारों की बिक्री के साथ लिस्ट में टॉप पर है। यहां कुल 1 लाख 36 हजार 869 कारों की बिक्री हुई थी। हर महीने यहां औसत 12 हजार 443 कारों की बिक्री हुई। टॉप शहरों की लिस्ट में दूसरा नाम दिल्ली का है। वित्त वर्ष 2020-2021 में यहां कुल 1 लाख 28 हजार 907 कारें बिकी। वहीं, यहां प्रति महीने कारों की औसत बिक्री 11 हजार 719 यूनिट्स है।
बेंगलुरु ने इस लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020-2021 में यहां कुल 1 लाख 8 हजार 870 कारें बिकी थी। हर महीने बेंगलुरु में औसत 9897 कारें बिकी। इसके बाद लिस्ट में चौथा स्थान हैदराबाद ने हासिल किया है। यहां बीते वित्त वर्ष कुल 1 लाख 2 हजार 691 कारों की बिक्री हुई थी। यहां हर महीने औसत कारों की बिक्री का आंकड़ा 9336 यूनिट्स है।
मुबंई इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। यहां वित्त वर्ष 2020-2021 में कुल 1 लाख 2 हजार 691 कारों की बिक्री हुई। वहीं, अगर हर महीने के आंकड़ें देखें तो यहां औसत 9244 कारों की बिक्री हर महीने हुई थी। लिस्ट में आगे अहमदाबाद का नाम है। बीते वित्त वर्ष कुल 77 हजार 283 कारों की बिक्री कर यह सबसे ज्यादा कारों की बिक्री करने वाले शहरों की लिस्ट में छठे नंबर पर है। यहां हर महीने औसत 7062 कारें बिकी।
इसके बाद सबसे ज्यादा कारों की बिक्री करने वाले शहरों की लिस्ट में पुणे भी शामिल है। यह सातवें नंबर पर है। पुणे में पिछले वित्त वर्ष कुल 77 हजार 90 कारों की बिक्री हुई थी। यहां हर महीने औसत 7008 कारें बिकी। पुणे के बाद लिस्ट में आठवें नंबर पर चेन्नई है। चेन्नई में पिछले वित्त वर्ष में कुल 62 हजार 660 कारों की बिक्री हुई थी। यहां हर महीने कारों की औसत बिक्री का आंकड़ा 5696 यूनिट्स है।
उक्त शहरों के अलावा पिछले वित्त वर्ष 2020-2021 में सबसे ज्यादा कारों की बिक्री करने वाले शहरों की लिस्ट में नौवें नंबर पर कोलकता है। यहां पिछले वित्त वर्ष कुल 53 हजार 580 कारों की बिक्री हुई थी। हर महीने यहां औसत 4871 कारें बिकी। इसके बाद लिस्ट में 10वां नंबर लखनऊ का है। यहां बीते वित्त वर्ष कुल 51 हजार 148 कारों की बिक्री हुई थी। वहीं, हर महीने यहां औसत 4650 कारों की बिक्री हुई।