Pune :  इंस्टाग्राम पर हुई पहचान, घर में घुसकर युवती से किया बलात्कार

पुणे : फेसबुक, व्हाट्स एप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से हम किसी से भी बात कर सकते हैं, लेकिन इस माध्यम से एक बहुत ही बुरा अनुभव देनेवाली घटना पुणे में हुई है। इंस्ट्राग्राम पर जान पहचान होने के बाद एक युवक ने नाबालिक लड़की के घर में घुसकर उसका बलात्कार किया। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इस मामले में नाबालिक लड़की की माँ ने शिकायत दर्ज कराई है।

अक्षय साबले (नि. दत्तनगर, कात्रज) आरोपी का नाम है। बिबवेवाडी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की और आरोपी अक्षय की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। उसके बाद दोनो एकदूसरे से हमेशा बात करते थे। बात करते-करते लड़की का भरोसा आरोपी ने जीत लिया। मंगलवार 13 मार्च को दोपहर के समय घर में कोई नहीं था, जैसे ही आरोपी को पता चला वैसे ही वो घर में घुस गया। लड़की को अकेला पाकर उसने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित लड़की की माँ घर आई तो उसने पूरी घटना बताई। उसके बाद माँ ने शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को ढूंढा जा रहा है।