पुणे में कल से सख्त प्रतिबंध, शाम को 6 बजे से कर्फ्यू, 7 दिनों के लिए बार-रेस्टोरेंट और बस सेवा बंद

पुणे : कोरोना वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है। देश और राज्य में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। पुणे में रोजाना कोरोना मरीज की संख्या में बढोतरी नजर आ रही है। इसी पृष्ठभूमि पर आज पुणे के पालक मंत्री व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की उपस्थिति में कोरोना की समीक्षा बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अब कल से पुणे में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू किया जाएगा। इससे पहले रात के 8 बजे के बाद पुणे में कर्फ्यू लगाया गया था। कोरोना के बढते संक्रमण के कारण प्रशासन ने और सख्त प्रतिबंध लगाने की निति पर जोर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुणे में लॉकडाउन करने का प्रस्ताव इससे पहले हुई बैठक में दिया गया था। इसमे अजित पवार के साथ अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियो ने इसका विरोध किया था। आज हुई बैठक में लगभग सभी जनप्रतिनिधियो ने लॉकडाउन का तीव्र विरोध किया और सख्त प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पुणे में कर्फ्यू लगाया जाएगा। शहर के स्कूल कॉलेज 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। सिर्फ नियोजित परीक्षाएं ही होंगी।

शहर के बार, रेस्टोरेंट और मॉल 7 दिनो के लिए बंद रहेंगे। सिर्फ होम डिलिवरी शुरू रहेगा। पीएमपीएमएल बस सेवा को 7 दिनो के लिए बंद किया गया है। पुणे शहर में जमावबंदी अर्थात 5 से ज्यादा लोगो के जमा होने पर प्रतिबंध रहेगा। जरूरत पड़ने पर प्रशासन की ओर से प्राइवेट अस्पताल के 100 प्रतिशत बेड को रिजर्व रखा जाएगा। कोरोना मरीजो को परेशानी न हो इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी की गई है।