Pune | आज से हड़पसर-मोरगांव पीएमटी बस सेवा शुरू 

मोरगांव (Morgaon News) : Pune | घटस्थापना व नवरात्रि उत्सव (Navratri Festival) के मुहूर्त पर आज  (7 अक्टूबर ) से   हड़पसर-मोरगांव पीएमटी बस सेवा (Hadapsar-Morgaon PMT Bus Service) शुरू हो रही है।  प्रायोगिक तौर पर बस की दिन भर में पांच फेरियां होगी।  इसे लेकर पुणे महानगर परिवहन महामंडल (Pune Metropolitan Transport Corporation) ने सर्कुलर जारी किया है।

मोरगांव अष्टविनायकों (Morgaon Ashtavinayak) में प्रथम स्थान पर होने की वजह से राज्य के साथ दूसरे राज्यों से भी भक्त मयूरेश्वर (Mayureshwar) के दर्शन के लिए आते है। इनमें पुणे (Pune) व मुंबई (Mumbai) से आने वाले भक्तों की  संख्या अधिक होती है।  मोरगांव तालुका का महत्वपूर्ण बाजार होने के कारण यहां से पुणे जाने वाले  यात्रियों की संख्या भी अधिक है।  इसलिए मोरगांव से बस सेवा शुरू (Bus Service) की जा रही है।

इसे लेकर ग्राम पंचायत मोरगांव (Gram Panchayat Morgaon) की तरफ से सरपंच निलेश केदारी (Sarpanch Nilesh Kedari) ने समय-समय पर पत्र व्यवहार कर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) से बात की थी ।  साथ ही पुणे महानगर परिवहन मंडल (Pune Metropolitan Transport Board)  के चिंचवड़ मंदिर ट्रस्ट (Chinchwad Temple Trust) ने भी पत्र व्यवहार कर बस सेवा शुरू करने की मांग की थी।  यह जानकारी ट्रस्टियों ने दी है. बस सेवा से यात्रियों में आनंद का वातावरण है।

 

 

—————————————————————————————————————————————————

 

Pune Corporation | मनपा कर्मचारियों की दिवाली होगी मीठी

पुणे (Pune News) : मनपा (Pune Corporation) के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षा बोर्ड के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों की इस बार की दिवाली मीठी होगी।  वर्ष 2020-21  से 2024-25  इन पांच वित्तीय वर्ष के लिए बोनस (Diwali Bonus) और ज्यादा रकम देने को लेकर पुणे मनपा कामगार यूनियन (Pune Municipal Workers Union) से करार किया गया है।  बोनस  दिवाली (Diwali) से दो सप्ताह पहले  देने का निर्णय (Pune Corporation) लिया गया है। महापौर मुरलीधर मोहोल (Mayor Murlidhar Mohol) ने बुधवार को यह जानकारी दी।  इसे लेकर सभी पार्टी नेताओं की बैठक में एकमत से निर्णय लिया गया।