Pune | पुणे के देहू में दादी की मौत से नाराज परिवार वालों ने हॉस्पिटल में की तोड़फोड़ ; पुणे की घटना का LIVE VIDEO 

पुणे (Pune News) : Pune | उपचार करा रही एक सीनियर सिटीज़न महिला की मौत से नाराज महिला के घरवालों ने हॉस्पिटल (Hospital) में डॉक्टर के साथ गाली-गलौज की।  कर्मचारियों के साथ मारपीट कर हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की।  यह घटना देहू के यूनिकेयर हॉस्पिटल (Unicare Hospital) में हुई।  इस मामले में केस दर्ज किया गया है।  यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है।  इस  मामले में तुषार सुरेश चव्हाण (Tushar Suresh Chavan) के खिलाफ पुलिस (Police) ने केस दर्ज किया है।  इस मामले में डॉ. सुहास जोशी (Dr. Suhas Joshi) ने देहू रोड पुलिस स्टेशन (Dehu Road Police Station) में शिकायत दर्ज (Pune) कराई है।

 

आरोपी तुषार की दादी को आज बेसुध अवस्था में यूनिकेयर हॉस्पिटल में उपचार के लाया गया था। उपचार के दौरान तुषार की दादी की मौत (Death) हो गई।  डॉ. सुहास जोशी ने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी।  इसके बाद तुषार ने हॉस्पिटल में हंगामा शुरू कर दिया। जोर-जोर से चीख कर हॉस्पिटल की शांति भंग की।

 

ड्यूटी पर मौजूद डॉ. संदीप पवार (Dr. Sandeep Pawar) और डॉ. आनंद दुगड़ (Dr. Anand Dugad) के साथ गाली-गलौज कर उन्हें मारने दौड़ा।  यह मामला अभी थमा भी नहीं था की महिला के रिश्तेदारों ने हॉस्पिटल  के कांच के दरवाजे पर जोर से हाथ मारा।  बीपी टेस्ट करने वाली मशीन को फेंककर नुकसान पहुंचाया।  हॉस्पिटल में हंगामा करते हुए गणपति के डेकोरेशन को तोड़ दिया।

 

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर्स के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ गई है।  इसकी वजह से मेडिकल सेवा देने वालों का हाथ डर से थर्र-थर्र कांप रहा है।  अब डॉक्टरों के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि आईसीयू के उपचार वाले मरीजों को भर्ती करे या नहीं ?

 

 

Pune Court | 2. 40 करोड़  की ठगी का मामला ! उद्यमी गौतम पाषाणकर, उसकी बेटी रीनल पाषाणकर की गिरफ़्तारी पूर्व जमानत ख़ारिज