Pune | पुणे के वार मेमोरियल में पहुंचा स्वर्णिम विजय वर्ष ‘विक्टरी फ्लेम’

पुणे (Pune News) : Pune | भारत-पाक युद्ध 1971 (Indo-Pak War 1971) में शानदार जीत और बांग्लादेश के निर्माण के सम्मान के रूप में, पूरा देश वर्ष 2021 को स्वर्णिम विजय वर्ष (Golden Victory Years) के रूप में मना रहा है। 16 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) पर बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और चार मुख्य दिशाओं में चार विजय ज्वालाओं को स्थापित करने के साथ उत्साह से यह सफर शुरू हुआ (Pune) था।

 

पश्चिमी ज्वाला दक्षिणी कमान क्षेत्र के जिलों, कस्बों और शहरों को पार करने के बाद आज पुणे (Pune) पहुंच गई। विक्टरी फ्लेम का पुणे के गेटवे कत्रज (Gateway Katraj) पर भव्य स्वागत किया गया। फ्लेम का नेतृत्व उत्साही बाइक राइडर द्वारा काउंसिल हॉल (Council Hall) और बाद में वार मेमोरियल (War Memorial) तक किया गया।

 

 

फ्लेम ग्रहण करने और सम्मान करने के लिए दक्षिणी कमान वार मेमोरियल पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। सदर्न आर्मी कमांड जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नैन (Southern Army Command GOC-in-C Lt Gen JS Nain) ने विक्टरी फ्लेम (Victory Flame) को प्राप्त किया। जनरल नैन ने अपने संबोधन में 1971 के युद्ध के दौरान सैनिकों की बहादुरी को सलाम किया जिस कारण 93000 पाक सैनिकों को समर्पण करने के लिए विवश कर दिया। जनरल ने इस जीत को हासिल करने में बांग्लादेश के ‘मुक्ति जोधा’ के अमूल्य योगदान का भी उल्लेख किया। इस कार्यक्रम में बांग्लादेश (Bangladesh) के उप उच्चायुक्त लुत्फोर रहमान (Deputy High Commissioner Lutfor Rahman) शामिल हुए।

 

इस कार्यक्रम में 1971 के युद्ध के वरिष्ठ वयोवृद्ध अधिकारियों और युद्ध के दिग्गजों वीर नारियों ने भी भाग लिया। सेना कमांडर ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया और उनके प्रति अपनी एकजुटता और आभार व्यक्त किया। पुणे (Pune) में विक्ट्री फ्लेम के प्रवास के दौरान आयोजित एक महीने तक चलने वाले समारोह में, ‘विजय मशाल’ को पुणे के महत्वपूर्ण स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें दक्षिणी कमान युद्ध स्मारक, आईएनएस शिवाजी लोनावला, पुणे विश्वविद्यालय, शनिवार वाडा, फर्ग्यूसन कॉलेज, शिवाजी नगर, पुलिस परेड ग्राउंड शामिल हैं। 09 अक्टूबर 21 को आरडब्ल्यूआईटीसी में एक एयर शो की योजना है। 31 अक्टूबर 2021 को नासिक के लिए अपनी आगे की यात्रा को फिर से शुरू करेगा।

 

 

Pune | अब हमेशा के लिए दुनिया छोड़ रहा हूँ! व्हाट्सएप स्टेटस रख युवक लापता, पुणे पुलिस ने रात भर की तलाश