Pune Gang Rape | ‘उस’ नाबालिग लड़की का 13 लोगों ने किया बलात्कार, और 6 लोग गिरफ्तार

पुणे (Pune News) : पुणे (Pune Gang Rape) के वानवडी (wanwadi) परिसर में एक 13 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसका सामुहिक बलात्कार (Pune Gang Rape) किया गया। पुणे में घटी सामुहिक बलात्कार (Gang Rape) की घटना से जिले के साथ ही राज्य में खलबली मच गई। वानवडी गैंगरेप मामले में अब एक नई जानकारी सामने आई है। पीड़ित लड़की (victim girl) का कुल 13 लोगों ने मिलकर बलात्कार किया। इस मामले में वानवडी पुलिस (Wanwadi Police) ने और 6 लोगो को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

 

वानवडी पुलिस (Wanwadi Police) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 31 अगस्त को गांव जाने के लिए निकली पीडित लड़की पुणे स्टेशन (Pune Station) आई। लेकिन देर रात गाड़ी न होने के कारण रिक्शा चालक ने उसे विश्वास में लेकर कहा कि वो रहने का इंतजाम करता है। उसे रिक्शा में बिठा कर वानवडी परिसर में ले गया। शुरुआत में 6 रिक्शाचालक और 2 रेलवे कर्मचारी (railway employee) द्वारा लड़की का बलात्कार (Rape) करने की जानकारी सामने आई थी।

 

चौंकानेवाला खुलासा

 

वानवडी पुलिस द्वारा किए गए जांच में चौंकानेवाले खुलासे हुए। वानवडी पुलिस ने और 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से 5 लोगों ने बलात्कार किया था। कुल 13 लोगों ने पीड़िता का शोषण किया। वहीं लड़की को मुंबई से साथ लेकर जानेवाले उसके नाबालिग दोस्त को भी पुलिस (Police) ने हिरासत में लिया है।

 

क्या हुआ उस रात ?

 

पीड़ित लड़की के माता-पिता वनवडी में रहते हैं। 31 अगस्त की रात उसका दोस्त गांव सए उससे मिलने के लिए पुणे स्टेशन आनेवाला था। उसे मिलने के लिए पीड़िता पुणे स्टेशन आई। हालांकि उसका दोस्त नहीं आया। उसके बाद उसने बाहर खड़े रिक्शा चालक से पूछा कि और कोई ट्रेन है क्या ? इस बारे में पूछने के लिए गई तो उसे घर छोड़ने के बहाने रिक्शा में बिठा लिया। उसके बाद उसने अपने दो साथियों को फोन कर बुलाया। आरोपी ने दो दिन तक लड़की पर अत्याचार किया। उसके बाद लड़की को मुंबई के बस में बिठा दिया। इस दौरान लड़की के गायब होने की शिकायत माता-पिता ने पुलिस में की।

 

लड़की को चंडीगढ से लिया कब्जे में

 

आरोपी ने लड़की को मुंबई (Mumbai) की गाड़ी में बिठा दिया। वहां उसका दोस्त आया था। उसके बाद वो चंडीगढ गए। पुलिस को जब लोकेशन मिला तो पुलिस की एक टीम चंडीगढ (Chandigarh) के लिए रवाना हुई। वहा से लड़की को कब्जे में लिया। पुलिस जब मिसिंग की जांच कर रही थी तो पुणे स्टेशन के सीसीटीवी में लड़की रिक्शा में बैठते हुए दिखी थी।

उस रिक्शा चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया, उस समय पुलिस को लड़की के साथ बलात्कार (Rape) होने की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन लड़की नहीं मिल रही थी इससे पुलिस हैरान थे। अंतत: तकनीकि लोकेशन मिलने के बाद लड़की भी मिल गई।

 

 

Pune Crime | तड़ीपार गुंडे ने पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की, धमकी देते हुए कहा- ‘तुम्हें देख लूंगा’

Ahmednagar Crime | पति-पत्नी ने 10 साल की मैथिली के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुरे अहमदनगर में मच गयी खलबली