Pune Gang Rape | वानवड़ी गैंगरेप के मामले में 8 गिरफ्तार, 16 तक पुलिस कस्टडी

पुणे (Pune News), संवाददाता। पुणे (Pune) के दत्तवाड़ी और पिंपरी चिंचवड़ के चिंचवड़ में सामूहिक दुष्कर्म (Pune Gang Rape) की घटनाएं ताजा ही है कि पुणे (Pune Gang Rape)  के वानवड़ी इलाके में एक 14 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Pune Gang Rape) की घटना सामने आई है। आरोपियों ने पीड़ित लड़की का पहले रिक्शे से अपहरण किया और उसे वानवड़ी परिसर में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना के सामने आने के बाद वानवड़ी पुलिस (Wanawadi Police) ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना रविवार की शाम वानवड़ी (Wanawadi) परिसर में घटी। इस घटना के सामने आने के बाद नागरिकों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।

 

इस घटना में पहले दिन 4 और दूसरे दिन 5 लोगों ने पीड़ित लड़की (victim girl) के साथ बलात्कार (Rape) किया। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। उनके नाम मशाक अब्दुलमजिद कान्याल (Mashaq Abdulmajid Kanyal) (उम्र 27, निवासी वैदूवाड़ी, हड़पसर, पुणे), अकबर उमर शेख (Akbar Omar Sheikh) (उम्र 32, निवासी जुना बाजार, मंगलवार पेठ, पुणे), रफीक मुर्तजा शेख (Rafiq Mortaza Sheikh) (उम्र 32, मंगलवार पेठ, पुणे), अजरुद्दीन इस्लामुद्दीन अंसारी (Azaruddin Islamuddin Ansari) (उम्र 27, निवासी कासेवाड़ी, पुणे), प्रशांत सैमियल गायकवाड़ (Prashant Saimiyal Gaikwad) (उम्र 32, निवासी ताड़ीवाला रोड, पुणे), राजकुमार रामनगीना प्रसाद (Rajkumar Ramnagina Prasad) (उम्र 29, निवासी घोरपड़ी गांव, पुणे), नोईब नईम खान (Noib Naeem Khan) (उम्र 24, निवासी बोपोड़ी, पुणे) और आसिफ फिरोज पठान (Asif Firoz Pathan) (उम्र 36, निवासी लोहियानगर, पुणे) है। सभी को कोर्ट (Court) ने 16 सितंबर तक पुलिस कस्टडी (Police Custody) में भेजने का आदेश दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित 14 वर्षीय लड़की अपने माता-पिता के साथ पुणे (Pune) में रहती है। 31 अगस्त की रात उसका दोस्त गांव से मिलने के लिए पुणे स्टेशन (Pune Station) आने वाला था। इसलिए वह उससे मिलने पुणे स्टेशन गई थी। उसका दोस्त नहीं आया तो वह स्टेशन के बाहर खड़ी थी। वहां खड़े रिक्शाचालक से वह यह पूछने गई कि रात में ट्रेन आने वाली है क्या ? लेकिन एक रिक्शाचालक ने ट्रेन नहीं आने की बात कहकर उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद रिक्शाचालक ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। सभी ने मिलकर लड़की के साथ बलात्कार (Rape) किया। इस जघन्य अपराध में छह रिक्शाचालक और दो रेलवे कर्मचारी (railway employee) शामिल हैं। इसके बाद पीड़ित लड़की को मुंबई (Mumbai) जाने वाली बस में बिठा दिया गया था।

पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल (Namrata Patil) ने बताया कि लड़की की हालत स्थिर है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 1 सितंबर को लड़की के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट वानवड़ी पुलिस स्टेशन (Wanawadi Police Station) में दर्ज कराई थी। पुलिस जब लड़की को तलाश रही थी तभी सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वह रेलवे स्टेशन से रिक्शे में बैठी थी। आरोपियों ने लड़की को मुंबई की बस में बिठा दिया था। उसे कब्जे में लेने के बाद पूछताछ करने पर उसके साथ गैंगरेप की जानकारी सामने आई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 31 अगस्त को गायब हुई लड़की 5 सितंबर को मुंबई जाने के दौरान पुलिस (Police) को मिली। लड़की का दोस्त मुंबई आने वाला था इसलिए पीड़ित को मुंबई जाना था और इसलिए वह पुणे स्टेशन आई थी। इसी दौरान रिक्शा चालकों ने उसके साथ बलात्कार कर उसे मुंबई जाने वाली बस में बिठा दिया।

 

 

 

Pune Crime | तड़ीपार गुंडे ने पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की, धमकी देते हुए कहा- ‘तुम्हें देख लूंगा’

Ahmednagar Crime | पति-पत्नी ने 10 साल की मैथिली के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुरे अहमदनगर में मच गयी खलबली