Pune Ganeshotsav | पुणे के गणेश मंडल हुए एकसाथ ; गणेशोत्सव सादगी से मनाया जाएगा, सामाजिक कार्यक्रमों पर रहेगा जोर

पुणे (Pune News), 12 अगस्त : Pune Ganeshotsav | दुनियाभर में पिछले डेढ़ वर्ष से कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है।  दूसरी लहर में बहुत सारे लोगों ने अपनों को खोया है।  इस बार गणेशोत्सव (Pune Ganeshotsav) ऑनलाइन पर जोर देकर और सामाजिक कार्यक्रम (social programme) करके मनाई जाएगी।  यह निर्णय गणेश मंडलों (Ganesh Mandal) ने लिया है।  पुणे मनपा (Pune Municipal) में गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की पूर्व तैयारी 2021 के तहत गणेशोत्सव मंडलों की बैठक का आयोजन किया गया था।  इस मौके पर मंडलों के अध्यक्षों ने अपनी राय रखी. पिछले डेढ़ साल से सब कुछ पर प्रतिबंध लगा है।  कोरोना को लेकर जनजागृति करना जरुरी है. इसलिए मंडल अपना जीरो बजट कार्यक्रम (zero budget program) बनाये।

तीसरी लहर को मात देने के लिए वेक्सीनेशन, कोरोना नियमों (corona rules) के पालन को लेकर समाज जनजागृती कार्यक्रम की परमिशन देने के लिए कहा है।  गणेशोत्सव में 30 दिन बचे है। वैभवशाली उत्सव पर अभी भी कोरोना का साया है।  इसी को ध्यान में रखते हुए मंडलों के साथ बैठक की गई।  गणेश विसर्जन पर भी इस बैठक में महत्वपूर्ण रुख दिखाया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनपा मूर्ति दान कार्यक्रम पर विचार करे।  इसकी स्टोरेज की तैयारी करे।  साथ ही लोगों की भावनाएं आहत न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।  शहर में साढ़े चार लाख मूर्तियों का विसर्जन होता है।  इसके लिए ठोस उपाय करे।

स्थिति देखकर ऑनलाइन कार्यक्रम

गणेशोत्सव सादगी से मनाई जाएगी।  लेकिन अनगिनत कार्यक्रम, शिविर ऑनलाइन किये  जाए और भीड़ को टालने का प्रयास हो।  यू-ट्यूब और फेसबुक पर यह कार्यक्रम वर्षो रहते  है। इसलिए ऑनलाइन कार्यक्रम (online program) पर जोर दिया जाए।

पुलिस और प्रशासन में तालमेल नहीं

शहर में अधिक प्रतिबंध होते है।  इसकी तुलना में उपनगरों में प्रतिबंधों (restriction) को बढ़ाने की जरुरत नहीं होती है।  प्रशासन (Administration) दवारा अलग नियम बताया जाता है।

लेकिन पुलिस (Police) के नियम सख्त होते है। दोनों में तालमेल नहीं है।  कोरोना के मद्देनज़र भजन, कीर्तन, सामाजिक जनजागृति के कार्यक्रम के लिए परमिशन मिली है।  इसके लिए नियमावली जारी की जाए।

 

Pune Ganeshotsav guidelines | पुणे में कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए गणेश उत्सव मनाएं : अमिताभ गुप्ता

Vaccination | पुणे जिले में टीकाकरण के बाद भी 7,636 पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती दर बहुत कम