Pune Ganeshotsav 2021 | पुणे में गणेशोत्सव पर कोरोना का साया, इस बार श्रीमंत दगडूशेठ गणपति मंदिर ने लिया यह निर्णय (वीडियो)

पुणे (Pune News), 3 सितंबर : Pune Ganeshotsav 2021 | कोरोना का संकट अभी भी दूर नहीं हुआ है।  पुणे (Pune) सहित कई जगहों पर कोरोना के केस बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इस बार भी गणेश उत्सव (Pune Ganeshotsav 2021) पर कोरोना की छाया रहेगी। इसे देखते हुए पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ गणपति मंदिर (Shrimant Dagdusheth Ganpati Temple) के संस्थापकों ने लगातार दूसरे वर्ष श्रीमंत दगडूशेठ गणपति (Shrimant Dagdusheth Ganpati) की स्थापना मुख्य मंदिर में करने का निर्णय लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

 

 

श्रीमंत दगडूसेठ गणपति की प्राण प्रतिष्ठा हर वर्ष पारंपरिक जगह कोतवाल चावड़ी में किया जाता है। लेकिन इस वर्ष भी कोरोना का संकट छाए होने की वजह से लगातार दूसरे साल कोतवाल चावड़ी में मंडप नहीं बनाने का निर्णय संस्था ने लिया है।  इस बार श्रीमंत दगडूसेठ गणपति मंदिर का 129 वर्ष है।  कोरोना (Corona) के खतरे को देखते हुए शहर के विभिन्न गणपति मंडलों (Ganpati Mandal) पर कई तरह के प्रतिबंध (restriction) लगाए गए है।

इस तरह होगा  श्रीमंत दगडूशेठ गणपति का गणेशोत्सव

* गणपति की स्थापना मुख्य मंदिर में होगा
* 10 दिन मंडल के ट्रस्टी व कार्यकर्ता मंदिर में नहीं जाएंगे
* ऑगमेटेड रियलिटी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिये घर बैठे गणेश भक्तों को दर्शन मिलेगा।
*  श्रीमंत दगडूसेठ गणपति मंदिर में प्रवेश न करके बाहर से ही गणेश भक्तों को दर्शन करना होगा
* हार, फूल, पेड़ा, नारियल आदि वस्तु स्वीकार नहीं किये जाएंगे
* दर्शन के लिए आने जाने के दौरान सावधान रहने की अपील

संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मनपा अलर्ट

कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पुणे मनपा (Pune Municipal Corporation) के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने सभी प्राइवेट हॉस्पिटलों को पत्र भेजकर कहा है कि कुछ बेड्स कब्जे में लिए जाएंगे इसलिए सतर्क रहे।

 

 

 

Pune | पुणे में तीसरी लहर की तैयारी शुरू! बाणेर में बनाया पांच मंजिला कोविड सेंटर

Pune | OMG! चार वर्षों में पुणे मनपा के नगरसेवकों ने 11 करोड़ 57 लाख के थैले बांटे