Pune Ganesh Utsav 2022 | गणेशोत्सव में ध्वनिक्षेपक इस्तेमाल के लिए 5 दिन की परमिशन 

पुणे : पुणे सामाचर ऑनलाइन – Pune Ganesh Utsav 2022 | सार्वजनिक गणेश मंडलों को ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन कर  गणेशोत्सव के दौरान 4 की बजाय 5 दिन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक ध्वनिक्षेपक व ध्वनिवर्धक का इस्तेमाल करने की परमिशन देने के संबंध में आदेश जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने दिया है। (Pune Ganesh Utsav 2022)

 

पुणे के सार्वजनिक गणपति की सजावट देखने के लिए नागरिक बड़ी संख्या में जमा होते है। इसलिए ध्वनिक्षेपक व ध्वनिवर्धक का इस्तेमाल 4 की बजाय 5 दिन की परमिशन देने का निर्देश  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे दौरे के दौरान दिया था। इसके अनुसार  पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक और  प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया है।

 

ध्वनिक्षेपक व ध्वनिवर्धक के इस्तेमाल में छूट दिए जाने से  गणेशोत्सव के साथ अन्य त्योहार, उत्सव और जिले के  गणेशोत्सव के लिए शनिवार, 3 सितंबर,  रविवार, 4 सितंबर, मंगलवार 6 सितंबर, बुधवार, 7 सितंबर और , 9 सितंबर 2022 के दौरान  कुल 5 दिन नियमो का पालन कर  ध्वनिक्षेपक व ध्वनिवर्धक रात 12 बजे तक इस्तेमाल करने की परमिशन देने की बात आदेश में कहा गया है।

 

Web Title :- Pune Ganesh Utsav 2022 | 5 days permission for use of loudspeakers during pune ganeshotsav 2022

 

इसे भी पढ़ें

 

Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी भवन से क्रांतिकारियों का शोर्य नई पीढ़ी तक पहुंचेगा : पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता

 

Lady Police Suicide Case | महिला पुलिस आत्महत्या मामले में चौकाने वाला मोड़, पति गिरफ्तार

 

Punit Balan | बिझनेसमन पुनीत बालनने बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व को २० लीफ ब्लोअर मशीनें दान की