Pune : पुणे महापालिका में नौकरी दिलाने के बहाने साढ़े 4 लाख की धोखाधड़ी, महिला पुलिस कर्मचारी पर मामला दर्ज

पुणे : ऑनलाइन टीम – पुणे महापालिका में नौकरी दिलाने के लालच में एक महिला और उसके दो रिश्तेदारों से शहर पुलिस दल के एक महिला कर्मचारी ने साढ़े चार लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने साढ़े सात लाख रुपए लिए थे लेकिन, बाद में उन्होंने कुछ पैसे वापस लौटा दिए थे। यह घटना 2018 से  2021 के दौरान घटी।

आरोपी महिला का नाम आदिती उर्फ विद्या दिपक साळवे (नि. खडकी बाजार, पुलिस कॉलोनी) है। इस मामले में खडकी पुलिस थाने में सुवर्ण विठ्ठल येनपुरे (28) ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, आदिती साळवे एक पुलिस शिपाई है। फ़िलहाल वह हडपसर पुलिस थाने में कार्यरत है। दरअसल शिकायतकर्ता सरकारी नौकरी की तलाश में था। इस बीच उसकी मुलाकात एक अन्य दोस्त के माध्यम से हुई थी।

अदिती शिकायतकर्ता से मिलने के बाद शिकायतकर्ता, उसकी छोटी बहन और मोशी की बेटी को पुणे महानगरपालिका के आरोग्य विभाग में क्लार्क के रूप में नौकरी देने का लालच दिया। उन्हें बताया गया कि नगरपालिका में उनका एक रिश्तेदार काम करता है। इस तरह उनका भरोसा भी जीता। फिर बाद में नौकरी के लिए 7.5 लाख रुपये मांगे। हालांकि पैसे देने के बाद  भी नौकरी नहीं मिली। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे।

लगातार पैसे मांगने पर आरोपी अदिति ने 3 लाख रुपये लौटा दिए। लेकिन, बाकी साढ़े चार लाख रुपये अभी तक वापस नहीं किए गए हैं। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर  लिया है। आगे की जांच सहाय्यक निरीक्षक कोळी कर रहे है।