PUNE : 7 लोगों से 32 करोड़ की ठगी ! वेल्थ प्लैनेट लि. (यू के )  कंपनी के CEO अभिजीत कुलकर्णी, टीम लीडर प्रज्ञा,  CFO अनिकेत कुलकर्णी,  COO श्वेता नातू और नितिन पाष्टे के खिलाफ डेक्कन पुलिस स्टेशन में FIR 

पुणे, 27 मई : लॉ कॉलेज रोड पर एक हाई सोसायटी की बिल्डिंग में शुरू किये गए वेल्थ प्लैनेट लि. (यू के  ) इस कंपनी ने पुणे के बड़े व्यवसाययों  सहित 7 लोगों से 32 करोड़ रुपए की ठगी करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।  इस कंपनी में निवेश करने पर 270 फीसदी रिटर्न देने का झांसा देकर पैसे निवेश कराये गए।

इस मामले में हेमंत बालकृष्ण गुजराथी (उम्र 50 ) ने डेक्कन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।  शिकायत के आधार पर कंपनी के सीईओ अभिजीत संजय कुलकर्णी, पत्नी प्रज्ञा अभिजीत कुलकर्णी, अनिकेत संजय कुलकर्णी, श्वेता श्रीधर नातू और नितिन पाष्टे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिजीत कुलकर्णी वेल्थ प्लैनेट लिमिटेड कंपनी का सीईओ है।  जबकि उसकी पत्नी प्रज्ञा टीम लीडर है।  अनिकेत सीएफओ है।  श्वेता सीओओ और नितिन पाष्टे ओवरसीज सपोर्ट हेड था।  शिकायतकर्ता व्यवसायी है।  उनकी चाकण में कंपनी है।  आरोपियों ने शिकायतकर्ता का विश्वास जीता और उन्हें बताया कि वेल्थ प्लैनेट कंपनी में निवेश करने पर उन्हें 270% रिटर्न मिलेगा।

आरोपियों के इस झांसे में वह आ गए और 2 करोड़ का निवेश किया।  लेकिन उन्हें वापस किये जाने वाले 5 करोड़ 66 लाख रुपए और नुकसान भरपाई 4 करोड़ 75 लाख 44 हज़ार रुपए सहित 12 करोड़  41 लाख रुपए नहीं देकर उनके साथ ठगी की।  शिकायतकर्ता के साथ ही अन्य 6 लोगों दवारा जमा किये गए 19 करोड़ 51 लाख रुपए वापस नहीं कर ठगी की।

इस तरह से इस कंपनी ने शिकायतकर्ता और अन्य लोगों से कुल 31 करोड़ 92 लाख 44 हज़ार रुपए की ठगी की।  यह पूरी घटना 2018 से 2021 के बीच घटी है।  आरोपियों ने शिकायतकर्ता को 12 करोड़ का चेक दिया था लेकिन वह बैंक में बाउंस कर गया।  इसके बाद उन्होंने  पुलिस से इसकी शिकायत कर दी।  मामले की प्राथमिक जांच करने के बाद केस दर्ज किया गया है।  सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर करपे मामले की जांच कर रहे