Pune | पुणे के भोसरी में चार छोटे लड़के तालाब में डूबे, 13 वर्ष के आयुष ने दो की जान बचाई, लेकिन …… 

पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad News) :  Pune | राज्यभर में जोरदार बारिश (Heavy Rain) होने की वजह से नदी, नाले, तालाब पूरी तरह से भर गए है।  पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) में तालाब में नहाने गए चार लड़कों  के डूबने की घटना सामने आई है।  इस घटना में दो लड़कों  की डूबने से मौत  (Death) हो गई जबकि एक 13 वर्ष के लड़के ने भगवान की तरह हाज़िर होकर दो लड़कों की जान (Pune) बचा ली  है।

 

पिंपरी-चिंचवड़ के सद्गुरुनगर, भोसरी  (Bhosari) में आज दोपहर यह घटना हुई।  इस घटना में सूरज अजय वर्मा (सूरज अजय वर्मा ) (उम्र 12, नि – चक्रपाणी कॉलोनी, भोसरी ) और ओमकार प्रकाश शेवाले (Omkar Prakash Shewale) (उम्र 13) की मौत हो गई है। जबकि संदीप भावना डवरी (Sandeep Bhavna Dawri) (उम्र 12 ) और ऋतुराज प्रकाश शेवाले (Rituraj Prakash Shewale) (उम्र 14 ) की जान बचाने में सफलता मिली है।  इन दोनों में से एक की हालत गंभीर है।  भैस चराने गए आयुष गणेश तापकीर (Ayush Ganesh Tapkeer) (उम्र 13 ) ने डूब रहे दो लड़कों की जान बचाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सद्गुरुनगर भोसरी के पुराने कचरा डिपो के पास के तालाब में 12 से 15 वर्ष के चार लड़के नहाने के लिए गए थे।  लेकिन अंदर की गहराई का अंदाज नहीं मिलने से चारों डूबने लगे।

इसी दौरान भैस चराने गए आयुष ने चारों को डूबता देखा।  इसके बाद वह तालाब की दिशा में दौड़ पड़ा और तालाब में छलांग लगा दी।  उसने संदीप, ओमकार और ऋतुराज को पानी से बाहर निकाला।  लेकिन सूरज का पता नहीं चल पाया।

घटना की जानकारी मिलने पर भोसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  जख्मियों में से दो को वाईसीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  इनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।  फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) ने मौके पर पहुंचकर सूरज का शव पानी से बाहर निकाल लिया है।  दो लड़कों की मौत से परिसर में हड़कंप मच गया है।  लेकिन ऐनमौके पर आयुष ने पानी में छलांग लगाकर दो लड़कों की जान बचा ली है।